फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जलवायु परिवर्तन : पांच साल में मिले अस्थमा के 4200 मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। । संवाद - फोटो : HAPUR
जलवायु परिवर्तन: पांच साल में मिले अस्थमा के 4200 मरीज
विज्ञापन

हापुड़। जलवायु परिवर्तन मानव के स्वास्थ्य में गहरा दुष्प्रभाव डाल रहा है। रोगों के बढने के साथ हार्मोंस भी गड़बड़ा रहे हैं। दिनोंदिन अस्थमा के मरीज बढ़ रहे हैं। 5 साल के अंदर 4200 अस्थमा के मरीज रिकॉर्ड किए गए हैं।इसकी भी वजह कहीं न कहीं मौसम में हुआ बदलाव और वातावरण में फैला प्रदूषण है। प्रदूषण के कण फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बाल झडने की समस्या भी बढ़ी ह।
फिजिशियन डॉ. गौरव मित्तल का कहना है कि जलवायु परिवर्तन की वजह से छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक तेजी से अस्थमा की चपेट में आ रहे हैं। लगातार खांसी और सांस लेने में दिक्कत इसकी मुख्य पहचान है। एक दशक पहले ऐसे मरीज काफी कम थे, अब बढ़ते ही जा रहे हैं। हर मौसम में अस्थमा के रोगी आते हैं। वातावरण प्रदूषित होने के कारण ही इस तरह की समस्या बन रही है। फिजिशियन डॉ. प्रदीप मित्तल ने बताया कि युवा पीढ़ी भी हृदय रोगों की चपेट में आ रही है। इसकी एक वजह जलवायु परिवर्तन भी है। 25 से 30 साल के युवाओं को अटैक आ रहा है। पहले यह बीमारी बुजुर्गों में ही देखने को मिलती थी, लेकिन अब1 युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरजीत सिंह बताते हैं कि जलवायु परिवर्तन से चर्म रोग भी तेजी से बढ़े हैं। इसमें स्कैबीज, हरपीस के साथ त्वचा कैंसर भी शामिल है। भौतिकविद डॉ. अजय मित्तल ने बताया कि हाल ही में पड़े सूर्यग्रहण को दूरबीन से देख पाना भी मुश्किल हुआ था, क्योंकि वातावरण में छाए प्रदूषण के कण सामान्य कणों के मुकाबले काफी बड़े थे। ऐसा पहली बार ही हुआ है। जलवायु परिवर्तन मानव, जीव जंतुओं और पेड़ पौधों के लिए भी नुकसानदायक है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 5 सालों के अंदर 4200 अस्थमा के मरीज सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
यूनीसेफ कर रहा जागरूक
यूनीसेफ के जिला समन्वयक फिरोज ने बताया कि हमारी टीम लोगों को इस तरह के वातावरण में सुरक्षित रहने के के लिए जागरूक कर रही है। सेहत पर पडने वाले प्रभाव को लेकर स्कूलों में भी छात्रों को बताया जा रहा है। खान पान से लेकर व्यायाम तक के उपाय बताए जा रहे हैं।
-----
5 सालों में मिले अस्थमा के रोगियों की स्थिति
वर्ष मिले मरीज
2022 1250
2021 1190
2020 650
2019 750
2018 360
-----
जतिन त्यागी 10एचपीआर06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed