फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: जीएसटी के छापे की अफवाह से बंद हो गया कसेरठ बाजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कसेरठ बाजार में बंद दुकानें - फोटो : HAPUR
जीएसटी के छापे की अफवाह से बंद हो गया कसेरठ बाजार
विज्ञापन

हापुड़। जीएसटी के छापे की अफवाह के कारण बृहस्पतिवार की दोपहर कसेरठ बाजार देखते ही देखते बंद हो गया। व्यापारियों ने अपनी प्रतिष्ठानों के शटर बंद कर दिए। दो घंटे तक बाजार की करीब 150 दुकानें बंद रहीं। वहीं कसेरा एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को बैठक होती है जिसके चलते, कुछ देर के लिए बाजार बंद कर दिया जाता है।
कसेरठ बाजार की सभी दुकानें बृहस्पतिवार की सुबह से ही सामान्य रूप से खुली हुई थीं। लेकिन, कुछ ही समय बाद किसी ने बाजार में जीएसटी प्रवर्तन दल के छापे की अफवाह फैला दी। अफवाह यह फैलाई गई कि जीएसटी की टीम बर्तन व्यापारी के प्रतिष्ठान व गोदाम पर छापा मारने के लिए गाजियाबाद से रवाना हो गई है। टीम में करीब 24 अधिकारी हैं जो लग्जरी वाहनों में सवार होकर हापुड़ पहुंच रहे हैं। अफवाह उड़ते ही पूरा कसेरठ बाजार देखते ही देखते बंद हो गया और दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के बाहर आकर बैठ गए।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना था कि बाजार में पहले ही मंदी चल रही है। ऐसे में जीएसटी के छापे से उत्पीड़न किया जा रहा है। मंदी में दुकान खोलने का खतरा क्यों मोल लिया जाए। जबकि कुछ व्यापारियों का कहना था कि इस प्रकार की अफवाह फैलाकर व्यापारियों के खिलाफ साजिश की जा रही है। करीब दो घंटे बाद सब कुछ सामान्य हो सका और व्यापारियों ने अपनी दुकानों को फिर से खोल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर करते रहे जानकारी
अफवाह के दौरान बर्तन व्यापारी एक दूसरे को फोन करते रहे और उनकी खैर खबर लेते रहे। कुछ व्यापारी नेता अपने स्तर पर सूत्रों से जीएसटी की टीम के बारे में जानकारियां जुटाते रहे। इस दौरान व्यापारियों के लगातार फोन घनघनाते रहे।

बैठक के चलते बंद रहीं दुकानें
द कसेरा एसोसिएशन के महामंत्री गोविंद अग्रवाल का कहना है कि प्रत्येक माह की पहली तारीख को बर्तन व्यापारियों की बैठक होती है। बैठक के दौरान दुकानों को बंद रखा जाता है। छापे की भी अफवाह बाजार में रही है। लेकिन, इसके कारण बाजार की कुछ ही दुकानें बंद हुई होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed