फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

Hapur News: रेलवे लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रेलवे लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत
विज्ञापन

हापुड़। रेलवे कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय रिया की दिल्ली से डिब्रुगढ़ की ओर जा रही सुपरफास्ट राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से सोमवार को मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे जीआरपी व आरपीएफ के जवानों ने शव की शिनाख्त कर परिवार को सूचना दी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

रिया आउटर के रास्ते रेलवे लाइन को पार कर रही थी। तभी दिल्ली की ओर से राजधानी एक्सप्रेस वहां से आ रही थी। जिसे देखकर युवती सहम गई। जब तक वह कुछ समझ पाती, तब तक वह चपेट में आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से युवती के शव के चार टुकड़े हो गए। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना जीआरपी और आरपीएफ को दी गई। मौके पर पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने किसी तरह से शव की शिनाख्त की। मौके पर पहुंचे परिजन शव को देखकर विलाप करने लगे। मृतका के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जीआरपी प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला रेलवे लाइन को पार करते हुए हादसा प्रतीत हो रहा है। आगामी कार्रवाई की जा रही है। जांच के दौरान परिजनों की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed