फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मुकदमा दर्ज होने से नाराज युवक ने खुद को आग लगाई, दिल्ली रेफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मुकदमा दर्ज होने से नाराज युवक ने खुद को लगाई आग
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड स्थित नानपुर पुलिस चौकी के बाहर गढ़ गंगा मेले में आए युवक ने खुद को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगा ली। पुलिस ने आनन-फानन में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पहले मेरठ और इसके बाद गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। युवक को पुलिस ने भैंसा बुग्गी दौड़ के दौरान रोककर हिरासत में लेकर छोड़ दिया था। गढ़ कोतवाली पुलिस ने युवक पर कुछ घंटे पहले ही कैंटर मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।
जनपद संभल धनसूरपुर निवासी नसीम ने कोतवाली की नानपुर चौकी पर देर रात सूचना दी थी कि वह अपने साथी फैजान के साथ कैंटर लेकर पानीपत जा रहा था। इसी बीच जैसे ही वह गढ़ कोतवाली क्षेत्र में गांव लोधीपुर के पास पहुंचे तो मेरठ की तरफ से कुछ शरारती तत्व वाहनों के पास पहुंचे और आर और लाठियों से तोड़फोड़ करने लगे। इतना ही नहीं आरोपियों ने मारपीट भी की। ये सभी लोग गढ़ मेरठ रोड पर भैंसा बुग्गी दौड़ लगा रहे थे। बताया जाता है कि पुलिस ने चेकिंग के लिए इन्हें रोककर कुछ देर हिरासत में रखा था, इस दौरान बल का भी प्रयोग किया गया। इसके बाद सभी को आगे रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस का दावा है कि कैंटर चालक की तहरीर पर राहुल निवासी परतापुर जनपद मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इससे नाराज होकर राहुल बाइक पर सवार होकर पुलिस चौकी के बाहर पहुंचा और बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद पर छिड़क लिया और आग लगा ली। चौकी प्रभारी नवीन गौतम समेत अन्य पुुलिस कर्मियों ने आग बुझाई और युवक को निजी अस्पताल में ले गए। जिसके बाद युवक को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कर दिया। लेकिन वहां पर राहुल की गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- क्या बोले अधिकारी
एएसपी मुकेश मिश्रा का कहना है कि संबंधित मामले में गंभीर रुप से जांच कराई जा रही है, फिलहाल अस्पताल में पहुंचकर मजिस्ट्रेट द्वारा बयान लिए जाएंगे, जिसके बाद पूरी घटना की सच्चाई पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed