फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

चार अवर अभियंताओं के तबादले का आदेश 24 घंटे में निरस्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
चार अवर अभियंताओं के तबादले का आदेश 24 घंटे में निरस्त
विज्ञापन

हापुड़। ऊर्जा निगम में चार अवर अभियंता, दो लिपिकों समेत कई कर्मचारियों के स्थानांतरण में बड़ा खेल हुआ है। अधिकारियों ने खुद ही स्थानांतरण के आदेश जारी किए और उसी दिन निरस्त कर मनचाहे स्थान पर नियुक्ति दे दी। गोपनीय रिपोर्ट लीक होने से निगम में अफरा तफरी का माहौल है। एक व्यक्ति ने पूरे प्रकरण की शिकायत एमडी कार्यालय में की है, वहां से जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानांतरण के खेल को खत्म करने के लिए शासन ने कई विभागों से यह अधिकार छीन लिए हैं। लेकिन ऊर्जा निगम में यह अधिकार अभी भी अधिकारियों के हाथ में ही हैं। इसका फायदा उठाकर अधिकारी किसी भी कर्मचारी का स्थानांतरण दूसरे स्थानों पर कर देते हैं, जिन कर्मचारियों की पहुंच ऊपर तक होती है वह अपना स्थानांतरण रुकवा लेते हैं।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम में बीते डेढ़ साल के अंदर इस तरह के स्थानांतरण किए गए हैं। लेकिन इसमें दिलचस्प बात यह है कि जिस अधिकारी ने अपनी कलम से स्थानांतरण का आदेश जारी किया, उसी दिन अपने आदेश को निरस्त कर दिया और कर्मचारियों को फिर से उनके पुराने बिजलीघरों में नियुक्ति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की शिकायत एक व्यक्ति ने एमडी पीवीवीएनएल से की है। बता दें कि शासन ने भी इस तरह के स्थानांतरण की जांच शुरू कराई है। ऐसे में हापुड़ के कई अधिकारियों की गर्दन फंस सकती है।
इन कर्मचारियों के स्थानांतरण निरस्त करने की हुई है शिकायत
कर्मचारी स्थानांतरण तिथि निरस्तिकरण तिथि
प्रशांत कुमार जेई 28-09-2021 30-09-2021
राजकुमार जेई 05-08-2022 05-08-2022
वेदपाल सिंह जेई 06-05-2022 21-05-2022
संजय कुमार जेई 17-12-2021 06-06-2022
अनुज गर्ग लिपिक 15-06-2022 10-08-2022
देवेंद्र पाल लिपिक 17-12-2021 04-01-2022
आशीष शर्मा कुली 02-02-2021 29-07-2021
तीन टीजीटू के स्थानांतरण आदेश भी 22 दिन में निरस्त
ऊर्जा निगम के एक विद्युत खंड के तीन टीजीटू के स्थानांतरण में भी अनियमितता का आरोप लगा है। इन टीजीटू के स्थानांतरण का आदेश 3 अगस्त 2022 को जारी हुआ था, लेकिन इस आदेश को 25 अगस्त में ही निरस्त कर दिया गया।
दस साल से जमे लिपिकों को दो साल बाद फिर वहीं भेजा
हापुड़ डिवीजन के एक डिवीजन में दस साल से एक ही सीट पर तैनात दो लिपिकों का मुख्य अभियंता ने स्थानांतरण किया था। लेकिन दो साल बाद उन्हें ऊर्जा निगम के स्थानीय अधिकारियों ने वापस उसी डिवीजन में उनकी सीट पर भेज दिया गया।

नियमानुसार किए गए हैं स्थानांतरण
ऊर्जा निगम के तीनों डिवीजन के अंदर स्थानांतरण नियमानुसार किए गए हैं। कुछ लोग छवि खराब करने के उद्देश्य से इस संबंध में शिकायत कर रहे हैं। जिले के अंदर गलत तरीके से स्थानांतरण नहीं हुए हैं। - यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed