{"_id":"635d5cd637ed9677dc723690","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd246840170","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में हुई चोरी के मामले में हापुड़ पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में हुई चोरी के मामले में हापुड़ पहुंची पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में हुई 20 लाख की चोरी के मामले में हापुड़ पहुंची पुलिस
हापुड़। जिला गाजियाबाद के थाना नंदग्राम क्षेत्र के वासु फॉर्च्यून रेजीडेंसी निवासी प्रीति सिरोही के घर हुई 20 लाख की चोरी के मामले में शनिवार को गाजियाबाद पुलिस ने हापुड़ में कूरियर कंपनी के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पुलिस ने कुछ संदिग्धों की पहचान की है। जिन्हें ट्रेस किया जा रहा है।
प्रीति सिरोही के मकान में 23 अक्तूबर की रात चोरी हुई थी। इस मामले में थाना नंदग्राम की पुलिस शनिवार देर शाम कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एक होटल में कूरियर कंपनी के कार्यालय पर पहुंची। दरअसल, गाजियाबाद पुलिस को इनपुट मिला था कि कूरियर कंपनी के कार्यालय से चोरी के आभूषण कहीं भेजे गए हैं। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस यहां पहुंची और कंपनी के रिकार्ड के अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए। टीम के सदस्यों ने बताया कि फुटेज में दो लोग मास्क लगाकर कूरियर कंपनी के कार्यालय में आए थे, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। जिनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है।