{"_id":"635d5cd24d503867a43ad0ce","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2468400192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूट के लिए की थी जयभगवान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार लूट के लिए की थी जयभगवान की हत्या
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गये लूट के आरोपी । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार लूटने के लिए की थी जयभगवान की हत्या
हापुड़। दिल्ली के सेक्टर-16 रोहिणी निवासी कार चालक जयभगवान ही हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने युवती समेत दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। पांच अक्तूबर को आरोपियों ने कार लूट के बाद चालक की हत्या कर शव को पिलखुवा थाना क्षेत्र के हिंडालपुर गांव के रास्ते पर फेंक दिया था। पुलिस ने इनके पास से कार और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिए गए हैं।
एएसपी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि पांच अक्तूबर की सुबह गांव हिंडालपुर के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। मृतक की जेब से बरामद ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर शिनाख्त हुई थी। मामले में जयभगवान की पत्नी अनीता की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद एसपी ने मामले में खुलासे के लिए दो टीमों को लगाया था।
एएसपी ने बताया कि शनिवार को थाना पिलखुवा पुलिस को सूचना मिली की घटना में शामिल आरोपी कार बेचने के चक्कर में हैं। सूचना पर पुलिस ने गांव कांवी के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव कांवी निवासी तरुण शर्मा और जिला मुरादाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के गांव गूंगा नंगला निवासी राजबाला उर्फ रिया के रूप में हुई है, दोनों आपस में दोस्त हैं और शुरूआत में फोन के माध्यम से इनकी दोस्ती हुई थी। पूछताछ में दोनों ने कार लूटने के लिए हत्या करने की बात कबूल की है। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कड़ा, दो मोबाइल फोन, लूटी गई कार और मृतक के दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एएसपी ने बताया कि दोनों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। कार लूट के इरादे से दोनों ने घटना को अंजाम दिया है। दोनों दिल्ली से कार बुकिंग करके यहां लाए थे। आरोपियों ने जयभगवान के गले में चुनरी डालकर व कड़े से सिर में प्रहार कर उसकी हत्या की गई। एसपी दीपक भूकर ने पुलिस टीम को खुलासे के लिए दस हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।