फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नलकूपों पर मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को बनाया बंधक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गांव सूदना में बिजली विभाग की टीम को बंधक बनाकर हंगामा करते ग्रामीण । संवाद - फोटो : HAPUR
नलकूपों पर मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को बनाया बंधक
विज्ञापन

हापुड़। सूदना में नलकूपों पर मीटर लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। 40 नलकूपों पर मीटर लगाए जाने थे, जिन्हें लगाए बिना ही टीम को वापस लौटना पड़ा। अधीक्षण अभियंता ने भी किसानों से जनसंपर्क कर मीटर लगवाने की अपील की थी। लेकिन किसानों में इस सुविधा को लेकर रोष है।
बृहस्पतिवार को निगम के जीएमटी हरेंद्र कुमार, रिंकू, हेमंत, विनय सूदना गांव के नलकूपों पर मीटर लगाने पहुंचे। जैसे ही टीम ने मीटर लगाने शुरू किए, किसानों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी व जिला संयोजक अमरेंद्र सिंह को सूचना दी गई। दोनों पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ गांव में पहुंचे।
विज्ञापन

मीटर लगाने वाली टीम को एक अहाते में बंधक बना लिया। बिजली कर्मियों ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। युवा जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि किसानों ने मीटर को लेकर आर पार की लड़ाई का एलान किया हुआ है। अधिशासी अभियंता कार्यालय पर हुए धरने में मीटर नहीं लगाने का आश्वासन दिया गया था। अब फिर से निगम के कर्मचारी मीटर लगाने लगे हैं। सूचना मिलने पर एसडीओ अशोक कुमार और जेई मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारी किसानों को समझाने लगे, लेकिन किसानों ने किसी भी हाल में मीटर लगवाने पर सहमति नहीं जताई। आश्वासन के बाद कर्मचारियों को बंधन मुक्त कर दिया गया। ऊर्जा निगम की टीम मीटर लेकर वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह, दीपक कुमार, देवेंद्र, बाबू, अमरीक, मनोज, सुमित, योगेंद्र, डॉ.संजय, पंकज त्यागी, राजकुमार त्यागी, डॉ.नवाजिस, परवीन पाल, जय भगवान, जस्सी चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed