{"_id":"63502f6a868d3d3f7263d4fe","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2463815112","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान से उधार लिए पांच लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान से उधार लिए पांच लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
प्रधान से उधार लिए पांच लाख रुपये हड़पे
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव होशदारपुर गढ़ी के प्रधान राकेश कुमार से उधार लिए पांच लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्रधान राकेश कुमार ने बताया कि उसकी गांव लुखराड़ा निवासी हेमंत से जान पहचान है। कुछ दिन पहले हेमंत ने उससे पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेने के नाम पर पांच लाख रुपये उधार मांगे थे। उसकी जरूरत का एहसास होने पर उसने पांच लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने जल्द ही रुपये लौटाने का वादा किया था। लेकिन रुपये मांगने पर आरोपी ने टरकाना शुरू कर दिया। सख्ती से तकादा करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए अभद्रता कर दी और रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी। मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।