{"_id":"634aeb507ea52e305a5faea4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd246124399","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को लुटेरों की बाइक की तलाश, जल्द खुलासे का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस को लुटेरों की बाइक की तलाश, जल्द खुलासे का दावा
विज्ञापन

हापुड़। पिलखुवा के बर्तन व्यापारी शिवम अग्रवाल से शुक्रवार को दिन दहाड़े हुई 90 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस को काले रंग की पल्सर बाइक की तलाश है। हालांकि अभी तक पुलिस इसे ढूंढ नहीं पाई है। हालांकि पुलिस जल्द ही लूट का खुलासा करने का दावा कर रही है।
पिलखुवा के जवाहर बाजार निवासी शिवम अग्रवाल का जवाहर गंज में ही थोक का काम है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे शिवम स्कूटी से हापुड़ के व्यापारियों को पेमेंट देने के लिए आ रहे थे। कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड पर बाला जी मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर व्यापारी को रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर 90 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद आरोपी तमंचे लहराते हुए फरार हो गए थे।
मामले में पुलिस को व्यापारी के बताए अनुसार काली रंग की पल्सर बाइक की तलाश है। व्यापारी को साथ लेकर पुलिस ने हाईवे के सभी सीसीटीवी खंगाल लिए हैं। लेकिन घटना के दौरान घटना स्थल के आसपास कोई काले रंग की बाइक अभी तक दिखाई नहीं दी है। जबकि व्यापारी का कहना है कि काले रंग की बाइक पर सवार बदमाशों ने ही उसके साथ लूट की है। एएसपी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी की फुटेज खंगालते हुए कई संदिग्धों से इस संबंध में पूछताछ की गई है। व्यापारी की ओर से लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।