{"_id":"6346f35371014374387ede8d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd245955647","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायरों के बीच छिपाकर लाई जा रही 78 लाख की विदेशी सिगरेट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायरों के बीच छिपाकर लाई जा रही 78 लाख की विदेशी सिगरेट बरामद
विज्ञापन
पिलखुवा पुलिस की गिरफ्त में अवैध विदेशी सिगरेट तस्कर।
- फोटो : PILAKHWA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टायरों के बीच छिपाकर लाई जा रही 78 लाख की विदेशी सिगरेट बरामद
पिलखुवा। एसटीएफ नोएडा और पिलखुवा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते गुवाहाटी से दिल्ली ले जाई जा रही अवैध विदेशी सिगरेट से भरे कंटेनर को पकड़ा है। कंटेनर में टायरों के बीच सिगरेट छिपाकर रखी गई थी। दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस ने बरामद सिगरेट की कीमत करीब 78.80 लाख रुपये बताई है। फरार मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
एएसपी मुकेश कुमार मिश्र ने बताया कि नोएडा एसटीएफ को सूचना मिली थी कि विदेशी सिगरेट का जखीरा लेकर एक कंटेनर गुवाहाटी से दिल्ली जा रहा है। सूचना पर नोएडा एसटीएफ और पिलखुवा पुलिस की संयुक्त टीम ने एनएच-9 पर रामा मेडिकल कॉलेज के पास कंटेनर को पकड़ लिया। उसमें प्लॉस्टिक की बोरो में बंद तीस हजार दो सौ अवैध विदेशी सिगरेटों की डिब्बी बरामद हुई। ट्रक से संभल जिले के थाना नखसा क्षेत्र के गांव ततारपुर निवासी रवि गिरी और बुलंदशहर के सिकंदराबाद के मोहल्ला मिर्दवाड़ा जामा मस्जिद के पास रहने वाले मुजम्मिल को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी सिगरेट के लाने और ले जाने संबंधी कोई भी क्रय विक्रय संबंधी अभिलेख नहीं दिखा पाए।
एएसपी ने बताया कि बरामद सिगरेट की अनुमानित कीमत 78.80 लाख रुपये है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मुख्य सरगना गिरफ्तार आरोपी मुजम्मिल का भाई अजरुद्दीन उर्फ सोनू है। उसकी तलाश में पुलिस टीम को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
टायरों के बीच में रखे थे सिगरेट के कार्टन
पुलिस को शक न हो इसलिए कंटेनर में टायर भर रखे थे। पुलिस के मुताबिक बरामद दस टायरा ट्रक में चारों ओर टायर रखे थे और उनके बीच में विभिन्न विदेशी ब्रांड की सिगरेटों की डिब्बी के कार्टन प्लॉस्टिक की बोरों में बंद करके रखे थे। कंटेनर गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, कुशीनगर के तुमकहीराज, गोरखपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, हापुड़ होते हुए दिल्ली जा रहा था।
------
इंडोनेशिया और कोरिया की निर्मित है सिगरेट
एएसपी मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सिगरेट इंडोनेशिया और कोरिया में निर्मित है। इनका भारत में आयात प्रतिबंधित है। आशंका है किसी पोर्ट के माध्यम से आरोपी सिगरेट की खेप यहां लाए थे। दिल्ली, बिजनौर और आसपास के जिलों में इन सिगरेटों की कुछ डीलरों को सप्लाई करते थे।