फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

आसमान में छाई धुंध, छह ट्रेनें हुई लेट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय छायी धुंध में ट्रेन आने के इंतजार में खडे यात्री । संवाद - फोटो : HAPUR
आसमान में छाई धुंध, छह ट्रेनें हुई लेट
विज्ञापन

हापुड़। पिछले दिनों लगातार रुक-रुककर हुई बारिश के बाद हल्के कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह आसमान में धुंध छा गई। जिससे दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा करीब छह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। वहीं, बारिश के बाद मौसम में भी बदलाव के साथ-साथ लगातार तापमान भी गिर रहा है। जबकि, धूप खिलते ही लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है।
बुधवार सुबह कोहरे के साथ-साथ पेड़-पौधों पर ओस की बूंदे देखने को मिली। धुंध छा जाने से चार पहिया और वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। मौसम जानकारों की मानें तो कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की शुरूआत हो गई है। जिसके चलते हल्की ठंड होनी शुरू हुई है।
विज्ञापन

वहीं, धुंध के कारण बुधवार को ट्रेनों की रफ्तार पर भी प्रभाव पड़ा। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आने वाली बुलंदशहर-दिल्ली पैसेंजर (शटल), नौचंदी एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस समेत करीब छह ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 30 से 60 मिनट तक देरी से पहुंची। सुबह के समय जल्द जाने वाले कुछ यात्रियों ने अन्य संसाधनों का भी सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को एक डिग्री तापमान में गिरावट आई है जिससे तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। फिलहाल मौसम में लगातार बदलाव आएगा। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी।

रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय छायी धुंध में प्लेटफार्म पर खडी ट्रेन । संवाद

रेलवे स्टेशन पर सुबह के समय छायी धुंध में प्लेटफार्म पर खडी ट्रेन । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed