{"_id":"6341aece8440e022186e5140","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2457378154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर से फीडर की नमी सुखाने के दौरान लगी आग,जेई झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर से फीडर की नमी सुखाने के दौरान लगी आग,जेई झुलसा
सार
सिलिंडर से फीडर की नमी सुखाने के दौरान लगी आग, जेई झुलसा हापुड़।इसमें उनके हाथ व शरीर बुरी तरह से झुलस गया।किसी तरह स्टाफ ने सिलिंडर को फीडर के पास से हटाकर बाहर फैंका, कपड़ा डालकर आग पर काबू पाया गया।प्रीत विहार कालोनी स्थित बिजलीघर में लगी आग को बुझाते समय घायल हुआ जई ।
विज्ञापन
प्रीत विहार कालोनी स्थित बिजलीघर में लगी आग को बुझाते जई। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिलिंडर से फीडर की नमी सुखाने के दौरान लगी आग, जेई झुलसा
हापुड़। प्रीत विहार बिजलीघर के फीडर की नमी सुखाने के दौरान सिलिंडर में भीषण आग लग गई। जेई अरुण कुमार ने जान पर खेलकर सिलेंडर को हटाने का प्रयास किया इसमें वह बुरी तरह झुलस गए। सुबह से ही फॉल्ट के कारण बिजलीघर ठप पड़ा था, जेई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, दो दिन से बिजली संकट झेल रहे लोगों ने रविवार को धरना पर बैठने का एलान किया है।
प्रीत विहार बिजलीघर से दिल्ली रोड के औद्योगिक फीडर, प्रीत विहार, चमरी, अर्जुन नगर समेत दर्जन मोहल्ले जुड़े हैं। बरसात के दौरान शनिवार को बिजलीघर के फीडरों में जोरदार फॉल्ट हो गया था। इसके चलते पूरे दिन बिजलीघर की सप्लाई बाधित रही। संसाधनों की कमी के चलते स्टाफ बिजलीघर को देर शाम तक भी चालू नहीं करा पाया।
जेई अरुण कुमार व स्टाफ ने गैस सिलेंडर के जरिए फीडर की नमी सुखाने का काम शुरू किया। इसी दौरान सिलेंडर ने आग पकड़ ली और लपटे उठने लगी। बिजलीघर की मशीनों को बचाने के चक्कर में जेई अरुण कुमार ने सिलेंडर को वहां से हटाने का प्रयास किया। इसमें उनके हाथ व शरीर बुरी तरह से झुलस गया।
विज्ञापन
किसी तरह स्टाफ ने सिलिंडर को फीडर के पास से हटाकर बाहर फैंका, कपड़ा डालकर आग पर काबू पाया गया। जेई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, दो दिन से बिजली संकट झेल रहे लोगों में भी आक्रोश पनप गया। स्थानीय लोगों ने रविवार को बिजलीघर पर धरना देने का एलान कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना था कि दो दिन से पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। वहीं, बिजली संकट से औद्योगिक इकाईयां भी ठप्प पड़ी हैं, इससे उद्यमियों में भी रोष व्याप्त है।
कोट -
बिजलीघर की मशीनों को सही करते समय हादसा हुआ था। जेई अरुण कुमार इस घटना में झुलसे हैं, बिजलीघर को चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है।--मनोज कुमार, अधिशासी अभियंता।

प्रीत विहार कालोनी स्थित बिजलीघर में लगी आग को बुझाते समय घायल हुआ जई । संवाद- फोटो : HAPUR