फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 64 बीएलओ का वेतन रोका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 10:15 PM IST
सार

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 64 बीएलओ का वेतन रोका हापुड़।निर्वाचन कार्य में लगे 64 बीएलओ द्वारा कार्य में रुचि न लिए जाने और बस्ता न उठाने पर सभी का अक्तूबर माह का वेतन रोक दिया गया है।इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी भी की जा रही है।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 64 बीएलओ का वेतन रोका
विज्ञापन

हापुड़। निर्वाचन कार्य में लगे 64 बीएलओ द्वारा कार्य में रुचि न लिए जाने और बस्ता न उठाने पर सभी का अक्तूबर माह का वेतन रोक दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बीएसए, डीआईओएस और सीएमओ को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग समेत तीन विभागों के 64 अध्यापक/शिक्षामित्र, अनुदेशकों व अन्य कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य में लगाया था। इन्हें बीएलओ नियुक्त कर प्रशिक्षण व स्टेशनरी प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया था। लेकिन यह सभी ड्यूटी से नदारद रहे। अधिकतर ने बस्ता भी नहीं उठाया। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अक्तूबर माह का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 50 और स्वास्थ्य विभाग के 14 बीएलओ का वेतन रोकने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित कर दिया गया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी भी की जा रही है। जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई से संबंधित कर्मचारियों में अफरा तफरी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed