फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

फौजी सुमित का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी विदाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:33 PM IST
सार

फौजी सुमित का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी विदाई हापुड़।इस दौरान भारत माता के जयकारों और जब तक सूरज चांद रहेगा सुमित तेरा नाम रहेगा के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।

विज्ञापन
hapur news
मुबारिकपुर में शहीद के शव को सलामी देते ग्रामीण - फोटो : HAPUR

विस्तार

फौजी सुमित का हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी विदाई
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सलामतपुर निवासी सैनिक सुमित पटेल (27) का पार्थिव शरीर बुधवार को गांव पहुंचा। जहां हजारों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारत माता के जयकारों और जब तक सूरज चांद रहेगा सुमित तेरा नाम रहेगा के नारों से पूरा गांव गूंज उठा।
राजपाल सिंह के पुत्र सुमित पटेल 2014 में राजपूत रेजीमेंट में सिपाही के पद पर सेना में भर्ती हुए थे। फिलहाल वे फतेहगढ़ में पैरा कमांडो की ट्रेनिंग कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि 19 सितंबर को 20 किलोमीटर की बीस किलो वजन के साथ दौड़ थी। दौड़ के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल हेलीकाप्टर से लखनऊ सेना अस्पताल लाया गया, जहां सोमवार को उनका निधन हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को सेना के ट्रक में उनका पार्थिव शरीर गया पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। उनकी विदाई के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। विधायक हरेंद्र तेवतिया, पूर्व सांसद कंवर सिंह तंवर, प्रमोद नागर, पूर्व विधायक कमल मलिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, पूर्व मंत्री लखीराम नागर, मदन चौहान आदि मौके पर पहुंच गए और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुखाग्नि छोटे भाई गौरव पटेल ने दी।

मुबारिकपुर में शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

मुबारिकपुर में शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed