{"_id":"6320bc0db7520313067e6076","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd244488419","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकोत कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकोत कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों को घेरा
सार
साकेत कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों को घेरा हापुड़।जिसके बाद से लोग सतर्क हो गए थे।सोमवार रात कॉलोनी निवासी एक फौजी किसी काम से उठे थे तो उन्हें गली में कुछ लोग हथियारों के साथ दिखाई दिए।जिसके जवाब में कॉलोनी के लोगों ने भी फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साकेत कॉलोनी में हथियारबंद बदमाशों को घेरा
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित साकेत कॉलोनी में सोमवार रात हथियार बंद बदमाशों और कॉलोनी के लोगों का आमना सामना हो गया। बदमाशों की फायरिंग का जवाब कालोनी के लाइसेंस धारक लोगों ने दिया। कई राउंड फायरिंग के बाद बदमाशों के पैर उखड़ गए और वे फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की तलाश करने में जुटी है। लोगों ने एसपी से बदमाशों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कॉलोनी में संदिग्ध लोग देखे जा रहे थे। इन लोगों ने कॉलोनी के कुछ लोगों का पता भी पूछा था। जिसके बाद से लोग सतर्क हो गए थे।
सोमवार रात कॉलोनी निवासी एक फौजी किसी काम से उठे थे तो उन्हें गली में कुछ लोग हथियारों के साथ दिखाई दिए। उन्होंने तुरंत फोन के माध्यम से आसपास के लोगों को सूचना दे दी। जिसके बाद लोग लाइसेंसी हथियार लेकर घरों से बाहर आ गए और बदमाशों को घेरने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके जवाब में कॉलोनी के लोगों ने भी फायरिंग कर दी। दोनों तरफ से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग हुई। सूचना पर पुलिस भी कॉलोनी में पहुंच गई, लेकिन इससे पहले ही बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। घटना से कालोनी के लोगों मेें दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
एएसपी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।