फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

टोल टैक्स कटने से नाराज एक्सईएन ने कटवाई कुराना टोल प्लाजा की बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:03 PM IST
सार

टोल टैक्स कटने से नाराज एक्सईएन ने कटवाई कुराना टोल प्लाजा की बिजलीहापुड़।अधिकारियों से शिकायत के बाद लाइन जोड़ने पहुंचे लाइनमैन को कर्मचारियों ने वहीं बैठा लिया और हंगामा किया।टोल अधिकारियों ने बिजली काटने का कारण पूछते हुए लाइन चालू नहीं करने दी।

विज्ञापन
hapur news

विस्तार

टोल टैक्स कटने से नाराज एक्सईएन ने कटवाई कुराना टोल प्लाजा की बिजली
विज्ञापन

हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित कुराना टोल प्लाजा पर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता की निजी कार का टोल कट गया, जिससे नाराज होकर उन्होंने टोल प्लाजा की बिजली ही कटवा दी। अधिकारियों से शिकायत के बाद लाइन जोड़ने पहुंचे लाइनमैन को कर्मचारियों ने वहीं बैठा लिया और हंगामा किया। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह सोमवार शाम अपनी निजी कार से बुलंदशहर रोड से होते हुए गुलावठी की तरफ जा रहे थे। वीआईपी लेन में पहुंचने के बाद उन्होंने अपना परिचय दिया तो टोल कर्मी ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद वे फास्टैग से टोल कटवाकर आगे निकल गए। आरोप है कि टोल कटने से नाराज अधिशासी अभियंता ने लाइन मैन को भेजकर टोल प्लाजा की बिजली कटवा दी, जिससे वहां अंधेरा छा गया। टोल के अधिकारियों ने मामले की शिकायत ऊर्जा निगम के उच्च अधिकारियों से की तो अधिशासी अभियंता ने एक कर्मचारी को लाइन चालू करने के लिए भेज दिया। टोल अधिकारियों ने बिजली काटने का कारण पूछते हुए लाइन चालू नहीं करने दी। ऊर्जा निगम के जेई भी मौके पर पहुंचे तो वहां गहमागहमी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

टोल प्रबंधक कुणाल चौधरी का कहना था कि टोल प्लाजा निगम को प्रति माह करीब ढाई लाख का राजस्व देता है। प्लाजा पर केवल एक माह का बिजली का बिल बकाया था, ऐसे में कनेक्शन काटे जाने की शिकायत अधिकारियों से की गई है। अधिकारी निजी कार में थे, इसलिए कर्मचारी ने उन्हें सामान्य लाइन से निकलने पर बाध्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि फॉल्ट के कारण प्लाजा की बिजली चली गई थी, जब लाइनमैन बिजली को ठीक करने पहुंचा तो उसे कर्मचारियों ने ठीक नहीं करने दिया। टोल कटने पर बिजली काटने के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed