{"_id":"6318d1b95c889a14201a40bc","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2441740165","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने अपने जीजा पर एक वर्ष से भी अधिक समय से दुष्कर्म करने करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि उसकी बहन की शादी कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। एक वर्ष पहले जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। बदनामी के डर से पीड़िता ने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। आरोपी मजबूरी का फायदा उठाकर समय-समय पर पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाने लगा। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी पीड़िता के साथ मारपीट भी करता था और हत्या की धमकी देता था। प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिस पर परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
थाना देहात प्रभारी निरीक्षक शीलेष कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।