{"_id":"6318cd68f03867084a768f88","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd244172625","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का नवंबर में होगा ट्रायल,जापानी इंजीनियर्स ने जांची गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का नवंबर में होगा ट्रायल,जापानी इंजीनियर्स ने जांची गुणवत्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का नवंबर में होगा ट्रायल
हापुड़। मालगाड़ियों के निर्बाध संचालन के लिए पश्चिम बंगाल से लुधियाना तक बन रहे डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की गुणवत्ता परखने के लिए जापान के इंजीनियर्स की टीम ने बुधवार को हापुड़ में निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य की समीक्षा भी की। जिले की सीमा में 21 किलोमीटर तक लाइन बिछाने का कार्य पूर्ण हो चुका है। नवंबर में इस हिस्से पर ट्रायल की तैयारी है।
निर्माण कार्य को देखने के लिए जापान से आए कोब स्टील कंपनी के प्रतिनिधिमंडल में सीनियर ऑपरेटिंग अधिकारी मिटसुरू टेनिनो, योशीकाजू इजुका, मारूबेनी मौजूद रहे। एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों ने ट्रैक पर चल रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के दो भाग हैं। पहला भाग वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर है, जो दादरी से मुंबई के बंदरगाह तक बन रहा है। दूसरा भाग ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर है, जो लुधियाना से कोलकाता के डालकुनी तक बन रहा है। कॉरिडोर को तैयार करने के लिए अलग-अलग हिस्सों में कंपनियां कार्य कर रही हैं। खुर्जा से सहारनपुर तक 222 किमी तक का काम एलएंडटी कंपनी के पास है। हापुड़ के 21 किलोमीटर लंबाई में लाइन बिछाने, ओवरब्रिज, अंडरपास का कार्य पूरा हो गया है, सिर्फ सर्विस रोड का कार्य बचा है, जो तेजी से पूरा किया जा रहा है। जापान के इंजीनियर्स और एलएंडटी कंपनी के अधिकारियों ने हापुड़ में लाइन बिछाने के कार्य की समीक्षा की। इसके बाद साफ हो गया कि हापुड़ में नवंबर में ट्रायल शुरू हो जाएगा।
जिले में बने 44 अंडरपास
अधिकारियों के अनुसार खुर्जा से मेरठ होते हुए सहारनपुर तक का हिस्सा एकल पटरी लाइन का है। खुर्जा और सहारनपुर में लोडिंग और अनलोडिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। जिले में 44 अंडरपास भी बनाए गए हैं। दो बड़े पुल बन चुके हैं। इनमें हरसिंहपुर नहर से एनएच 334 और पिलखुवा में निजामपुर के निकट एलिवेटिड रोड पर बनाया गया पुल भी शामिल है।
विज्ञापन
जापान की टीम ने निरीक्षण किया
जिले के अंदर फ्रेट कॉरिडोर को लेकर लाइन बिछाने का कार्य पूरा हो गया है। जापान की टीमों ने इसका निरीक्षण कर लिया है। नवंबर में ट्रायल होगा, सिर्फ सर्विस रोड का कार्य बाकी है, जो इसी महीने पूरा कर लिया जाएगा। -गुरविंदर सिंह, प्रबंधक, एलएंडटी