फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

श्रीकांत त्यागी की रिहा के लिए कलक्ट्रेट पर धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे त्यागी समाज के लोग। संवाद - फोटो : HAPUR
श्रीकांत त्यागी की रिहाई के लिए कलक्ट्रेट पर धरना
विज्ञापन

हापुड़। नोएडा के श्रीकांत त्यागी प्रकरण को लेकर त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज मोर्चा के आह्वान पर समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। वहीं सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर श्रीकांत पर लगी गैंगस्टर को हटाने और रिहाई के अलावा पत्नी अन्नु त्यागी को तीन दिन तक थाने में बैठाने वाले पुलिस कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
समाज के लोगों ने कहा कि सांसद महेश शर्मा के दबाव में नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी पर गलत तरीके से गैंगस्टर लगाई है, जो न्याय संगत नहीं है। नोएडा के सांसद ने पुलिस कमीश्नर को फोन पर गालियां दी, उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन

श्रीकांत त्यागी के घर को जिस तरह से तुड़वाया गया है, वह गलत है। सोसायटी में अधिकांश मकान इसी तरह बने हैं और सभी को नोटिस भी दिए हैं, फिर श्रीकांत के घर को ही निशाना क्यों बनाया गया, इसका परिवार को मुआवजा दिया जाना चाहिए। कार्रवाई के दौरान श्रीकांत के घर की लाइट काट दी गई, छोटे बच्चों को खाना देने गए छह समाज के युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के लोगों ने कहा कि श्रीकांत त्यागी की पत्नी को तीन दिन तक थाने में बैठाए रखा और उसकी मामी को दबिश में तीन दिन तक साथ रखा, यह कहां का न्याय है। ऐसे पुलिस कर्मियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में रुद्राक्ष त्यागी, राधेलाल त्यागी, अजय त्यागी, सुमित त्यागी, गजेंद्र त्यागी, योगेश त्यागी, सुनील त्यागी, राकेश गिरी, दुष्यंत त्यागी, मनोज त्यागी, महेश त्यागी, अरूण त्यागी, कुलदीप त्यागी, सुशील त्यागी, कपिल त्यागी, मनीष त्यागी, अंकित त्यागी, आशीष त्यागी, अशोक त्यागी, सुजीत त्यागी पूनम त्यागी, अनुज त्यागी, सुधाकर त्यागी, हरीश त्यागी, संदीप कुमार, राकेश त्यागी, अमित त्यागी, सोनू त्यागी, मुन्ना त्यागी, अवधवीर त्यागी मौजूद रहे।

धरने में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी
धरने में शामिल होने पहुंचे गांव धनौरा निवासी अनमोल त्यागी की बाइक चोरी कर ली गई। अनमोल ने बताया कि बाइक कलक्ट्रेट की पार्किंग में ही खड़ी की थी।
गुर्जर समाज ने दिया समर्थन
कलक्ट्रेट पर चले रहे धरने में गुर्जर समाज से पवन हूण व मनोज नागर समर्थन देने पहुंचे। पवन हूण ने कहा कि राजनीतिक द्वेषभाव से श्रीकांत त्यागी पर कार्रवाई की गई है, गैंगस्टर जैसी धाराएं हटाई जानी चाहिए।

कलक्ट्रेट में त्यागी समाज के धरने पर संबोधित करते रुद्राक्ष त्यागी । संवाद

कलक्ट्रेट में त्यागी समाज के धरने पर संबोधित करते रुद्राक्ष त्यागी । संवाद- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed