फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जमीन के विवाद में युवक को गोली मारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हॉस्पिटल में भर्ती गोली लगने से घायल हुआ युवक । संवाद - फोटो : HAPUR
जमीन के विवाद में युवक को गोली मारी
विज्ञापन

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव लालपुर में खेत पर काम कर रहे एक युवक को पड़ोसी ने रंजिश के चलते गोली मार दी। परिजनों ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

गांव लालपुर निवासी दीपांशु पुत्र राजेंद्र खेत पर काम कर रहा था। राजेंद्र ने बताया कि उसका पुत्र दोपहर के समय खेत पर काम कर रहा था। तभी पड़ोस के खेत का मालिक अपने पुत्रों के साथ यहां पहुंचा और दीपांशु के पेट में गोली मार दी। शोर सुनकर आसपास के किसान मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि पड़ोसियों की मेढ़ के विवाद को लेकर पिछले काफी दिनों से रंजिश चल रही है। कुछ दिन पहले इन लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की थी, लेकिन गांव के लोगों ने समझौता करा दिया, जिसके कारण उसने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। सोमवार को आरोपियों इस घटना को अंजाम दिया। युवक को गोली लगने की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी शीलेश कुमार ने बताया कि फिलहाल घायल के पिता ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed