{"_id":"63138ba45ea5e01e746cd13f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd243976434","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ जा रहे भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को रोकने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ जा रहे भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को रोकने पर हंगामा
विज्ञापन
ततारपुर बाईपास पर भाकियू नेता मांगेराम त्यागी को समर्थको के साथ गिरफ्तार करती पुलिस । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जा रहे भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को रोकने पर हंगामा
हापुड़। नोएडा प्रकरण में श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी और मामले को राजनीतिक रंग देने के विरोध में शनिवार को मेरठ जा रहे भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी को हापुड़ पुलिस ने समर्थकों के साथ ततारपुर बाईपास पर रोक लिया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे नहीं जाने दिया, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। बाद में सभी को समझाकर वापस भेज दिया गया।
श्रीकांत त्यागी के परिजनों के साथ अभद्रता के विरोध में मेरठ कमिश्नरी पर त्यागी समाज का धरना चल रहा है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी शनिवार को अपने समर्थकों के साथ बुलंदशहर से एनएच 334 होते हुए मेरठ जा रहा थे। जैसे ही उनका काफिला ततारपुर बाईपास पर पहुंचा तो बाबूगढ़ और देहात थाने की पुलिस ने सभी को रोक लिया और वापस जाने के लिए कहा। गुस्साए त्यागी समाज के लोगों ने हंगामा करते हुए नोएडा सांसद और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन नारेबाजी जारी रही। मांगेराम त्यागी ने कहा कि समाज का कोई भी युवा यहां नहीं रुकेगा। पुलिस या तो गिरफ्तारी कर गैंगस्टर लगाए या फिर मेरठ जाने की अनुमति दे।
इसके बाद आगे जाने की जिद पर कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच घंटों तक तकरार होती रही। करीब तीन बजे सभी को समझाकर वापस भेज दिया गया। मांगेराम त्यागी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पुलिस गिरफ्तारी करती है, तो इसके बाद भी आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अजय त्यागी, संजय चौधरी, सुधीर त्यागी, पप्पू त्यागी, दीपक त्यागी, ज्ञानेंद्र त्यागी, संजय, अनुज त्यागी, धमेन्द्र, मोनू त्यागी, आदेश त्यागी, राजेश्वर, सर्वेश, परवेज, निखिल त्यागी, तरुण त्यागी, संचित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एएसपी मुुकेश कुमार मिश्र का कहना है कि कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं को रोका गया था। सभी को समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया।