फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

लंपी से जिले में दूसरी मौत, 61 गांवों में फैला संक्रमण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
hapur news
लंपी से जिले में दूसरी मौत, 61 गांवों में फैला संक्रमण
विज्ञापन

हापुड़। लंपी बीमारी से जिले में दूसरी मौत हो गई है, बुकलाना में गोवंश ने शुक्रवार को दम तोड़ा। साथ ही 17 नए पशु संक्रमित मिले है। 61 गांवों में अब यह बीमारी फैल गई है, बचाव के लिए पशुपालन विभाग द्वारा 12,400 पशुओं को टीका लगा दिया गया है। वहीं अब तक 263 पशु लंपी बीमारी से संक्रमित हुए हैं।
जिले के अधिकांश गांव लंपी बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। लेकिन बहुत से गांवों में अभी पशुपालन विभाग का सर्वे तक शुरू नहीं हो पाया है। पशुपालक देशी उपचार से ही पशुओं को स्वस्थ करने में जुटे हैं। अब यह बीमारी गंभीर हो चली है। गांव बुकलाना में लंपी से एक और गोवंश की मौत हो गई है। जबकि इससे पहली मौत शुक्लामपुरा में हुई थी।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग ने दोनों पशुओं की मौत लंपी से होने की पुष्टि की है। शुक्रवार को गांवों में सर्वे के दौरान 17 मरीज लंपी संक्रमित मिले। वर्तमान मे 170 पशुओं का उपचार चल रहा है, जबकि 91 पशु स्वस्थ हो चुके हैं। युद्धस्तर पर टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है, 12400 पशुओं को टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के अधिकारी गांवों में जागरूकता अभियान चलाकर पशुओं के पास नीम के पत्तों की धूनी लगाने की अपील कर रहे हैं। साथ ही चूना का छिड़काव कर पशुओं को सुरक्षित रखने के भी टिप्स दिए।

जिले में लंपी की स्थिति
प्रभावित गांव----61
संक्रमित पशु-----263
उपचारित पशु-----170
स्वस्थ पशु-------91
टीकाकरण--------12400
कोट-
लंपी से जिले में दो पशुओं की मौत हुई है, संक्रमित पशुओं को उपचार दिलाया जा रहा है। पशुपालक जागरूक रहें, संक्रमित पशु के संपर्क में किसी अन्य पशु को न रखा जाए।--डॉ.प्रमोद कुमार, सीवीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed