{"_id":"6310efed7d4b9c6e527a8e10","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd243880972","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्शनगर के दो घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्शनगर के दो घरों में लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्शनगर के दो घरों में लाखों की चोरी
हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाकर, लाखों के गहने और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आदर्श नगर कालोनी निवासी राम विलास ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ जब अपने मकान पर पहुंचा तो सामान बिखरा दिखा। चोरों ने घर का कोना-कोना खंगाल डाला। चोर घर से चार जोड़ी पाजेब, सोने का हार, तीन सोने की अंगूठी समेत अन्य आभूषण और दो लाख रुपये चोरी कर ले गए। चोरी हुए माल की कीमत करीब पांच लाख रुपये है।
वहीं, इसी कॉलोनी निवासी कोमल ने बताया कि बुधवार शाम वह दवाई लेने के लिए गई थी। जाने से पहले उसने मकान का ताला लगाया था। चोर ताला तोड़कर घर में दाखिल हो गए और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 35 हजार रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। क्षेत्र में तेजी से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस द्वारा लगातार गश्त की जा रही है।