फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नाबालिग का होगा गर्भपात, न्यायपीठ को सौंपी रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नाबालिग का होगा गर्भपात, न्यायपीठ को सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन

हापुड़। 40 साल के अधेड़ के चुंगल में फंसकर गर्भवती हुई 16 वर्षीय नाबालिग का गर्भपात एक सप्ताह के अंदर कराया जा सकता है। चिकित्सकों के पैनल ने गर्भ संबंधी जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। वहां से रिपोर्ट न्यायपीठ बाल कल्याण समिति को भेजी गई है। नाबालिग के गर्भ में 11 सप्ताह का भ्रूण है। शरीर की कमजोरी और कम उम्र को वजह मानते हुए गर्भपात की संस्तुति कर दी गई है। हालांकि इस पर अंतिम निर्णय जिलाधिकारी लेंगी।
देहात थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पिता ने अपनी ही बेटी को 40 साल के अधेड़ को सौंप दिया था। बेटी से गलत कार्य होता रहा और पिता एक बार भी बेटी की आबरू को लेकर चिंतित नहीं हुआ। बेटी की बरामदगी होने तक भी पिता बेकसूर ही बना रहा, हालांकि नाबालिग ने जब आपबीती सुनाई तो पिता की गंदी नियत भी सामने आई।
विज्ञापन

पीड़िता के साथ उसकी मां ने न्यायपीठ बाल कल्याण समिति का दरवाजा खटखटाया। गढ़ रोड सीएचसी में नाबालिग के आंसू रुक नहीं रहे थे, खुद की किस्मत को कोसते हुए नाबालिग ने कहा कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है। गर्भ में पल रहा भ्रूण नहीं गिराया तो उसे और परेशानी होगी। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने पीड़िता के गर्भपात की सहमति पर सीएमओ को गर्भ की जांच के संबंध में आदेशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों के पैनल ने गर्भ संबंधी जांच कर ली है, नाबालिग 11 सप्ताह की गर्भवती है। हालांकि उसका शरीर अभी इसके लिए पूरी तरह तैयार नहीं है। रिपोर्ट न्यायपीठ बाल कल्याण समिति को सौंप दी गई है। इस रिपोर्ट का संज्ञान लेकर समिति अब आदेश पारित करेगी।
दुष्कर्म करने वाला अधेड़ है शादीशुदा
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला अधेड़ पहले से ही शादीशुदा है। उसके बच्चे भी हैं, फिर भी उसने इस घटिया काम को करने से पहले एक बार भी अपने परिवार या इज्जत, आबरू के बारे में नहीं सोचा।
पिता ने भी की थी छेड़छाड़
नाबालिग अधेड़ की दरिंदगी से ही नहीं बल्कि पिता द्वारा की गई छेड़छाड़ से भी शर्मसार हुई। पीड़िता ने यह खुलासा किया है। घर में रखे आभूषण भी पिता ने ही चोरी किए थे।

द्मड्ड%-
नाबालिग के गर्भ की जांच संबंधी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग से तलब कर ली गई है। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा, नाबालिग ने गर्भपात की सहमति जताक्त्रस् है।--अभिषेक त्यागी, अध्यक्ष, न्यायपीठ बाल कल्याण समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed