{"_id":"630f901e82d829393843f2e0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2438262106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में लंपी से पहली मौत, अपर मुख्य सचिव आज करेंगे दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में लंपी से पहली मौत, अपर मुख्य सचिव आज करेंगे दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में लंपी से पहली मौत, अपर मुख्य सचिव आज करेंगे समीक्षा
हापुड़। लंपी बीमारी से शुकलमपुरा में पहली मौत हुई है, जबकि 33 पशु और बीमार मिले हैं। अब तक 54 गांवों में बीमारी फैल गई है, बृहस्पतिवार को अपर मुख्य सचिव रजनीश दूबे जिले का भ्रमण कर, समीक्षा बैठक लेंगे। इससे पशुपालन विभाग की नींद उड़ गई है।
जिले में लंपी बीमारी का प्रकोप बढ़ता रहा है, अब तक 246 पशुओं में इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है। शुकलमपुरा में लंपी से अब एक गोवंश की मौत हो गई है, पशुपालन विभाग के रिकॉर्ड में भी इसे दर्ज किया गया है। कई पशु गंभीर हालत में हैं, हालांकि उनकी स्थिति में सुधार का दावा भी किया जा रहा है।
बुधवार को पशुपालन विभाग की टीमें ने गांवों का दौरा किया, इस दौरान 33 नए पशु लंपी संक्रमित मिले। इन पशुओं को अन्य पशुओं से अलग कराकर उपचार शुरू कर दिया गया है। वहीं, युद्धस्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। 2500 पशुओं का टीकाकरण हुआ। ग्रामीणों को लंपी बीमारी से पशुओं के बचाव की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
शासन ने इस बीमारी का संज्ञान लिया है, बृहस्पतिवार को अपर मुख्य सचिव रजनीश दूबे हापुड़ का दौरा करेंगे। सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेंगे, इसमें लंपी बीमारी की रोकथाम की तैयारियों का भी जायजा लेंगे। इसके बाद क्षेत्र में भ्रमण करेंगे, बाबूगढ़ के वीर्य केंद्र का भी दौरा कर सकते हैं।
जिले में लंपी बीमारी की स्थिति
कुल संक्रमित पशु---246
उपचारित पशु-----169
स्वस्थ पशु--------77
प्रभावित गांव-------54
कुल टीकाकरण-----8200
कोट-
संक्रमित पशुओं को अन्य पशुओं से दूर रखा जाए। क्योंकि यह बीमारी एक से दूसरे पशु में तेजी से फैल रही है। बीमार पशुओं का इलाज किया जा रहा है, अब तक 77 पशु स्वस्थ हुए हैं। - डॉ.प्रमोद कुमार, सीवीओ।