फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नहर पटरी पर अवैध टोल वसूली पर भाकियू का हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नहर पटरी पर अवैध टोल वसूली पर भाकियू का हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। बुलंदशहर रोड स्थित कुराना टोल से पहले नहर की पटरी से गुजरने वाले वाहनों से अवैध टोल वसूलने पर भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। वाहन चालकों से अभद्रता की सूचना मिलने पर भाकियू टिकैत के जिला महासचिव कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और पुलिस बुलाकर वसूली कर रहे लोगों को वहां से हटवाया।
कुराना टोल से पहले नहर पटरी भी गुजर रही है। यह रास्ता गुलावठी-धौलाना के लिए भी जा रहा है। इस रास्ते पर पड़ने वाले गांवों के लोग यहीं से गुजरते हैं। लेकिन यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से भी वसूली का खेल शुरू हो गया है। हालांकि बीते दिनों सदर विधायक की गाड़ी को लेकर भी यहां विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ दिनों के लिए वसूली बंद हो गई थी।
विज्ञापन

भाकियू के जिला महासचिव भवेंद्र सिसौदिया ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा नहर की पटरी पर भी बैरिकेडिंग कर दी गई, वहां से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों से वसूली की जा रही थी। यहां तक कि वसूली के बदले कोई रसीद भी उन्हें नहीं दी जा रही थी। एक वाहन चालक ने इसका विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता की गई। उन्होंने बताया कि वहां से गुजरने के दौरान उन्होंने इसकी जानकारी की तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं को फोन करके बुला लिया, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच हाफिजपुर थाना प्रभारी, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, उन्होंने किसानों को समझाया। लेकिन किसान यहां से वसूली बंद कराने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान कर्मचारियों की कुर्सियों को भी फेंक दिया। बाद में पुलिस ने टोल कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्यकर्ताओं ने किसी भी कीमत पर नहर की पटरी पर वसूली नहीं होने देने की चेतावनी दी। इस मामले में भवेंद्र सिसौदिया ने एसपी से भी शिकायत की है। हंगामा करने वालों में सुंदर पाल सिंह, जगबीर सिंह, अनिल चौधरी, धर्मेंद्र राणा, ज्ञानेश राणा, करण सिंह, बब्ली सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed