{"_id":"6303b169fbdca11181378d37","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd24335722","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरहेड टैंक के लिए 11 गांवों में मिली जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरहेड टैंक के लिए 11 गांवों में मिली जमीन
विज्ञापन

हापुड़। जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक के लिए जिले के 11 और गांवों में जमीन मिल गई है। अब केवल जिले के दस गांव ही ऐेसे रह गए हैं, जहां विवाद या दूसरे कारणों से गांवों में जमीन नहीं मिली है। इन गांवों में भी जमीन चिन्हित करने की कवायद तेजी से चल रही है।
जल जीवन मिशन व जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत पाइप पेयजल योजना के लिए कार्य चल रहा है। जिले में करीब तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2024 तक काम पूरा करना है। योजना को निर्धारित समय तक पूरा करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। अधिकारियों के प्रयास के बाद जिले के 11 और गांवों में ओवरहेड टैंक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इन गांवों में ओवरहेड टैंक के निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही थी। कुछ गांवों में भूमि को लेकर विवाद चल रहा था, जबकि कुछ गांव में उपयुक्त भूमि नहीं मिल पा रही थी। लेकिन विभाग और प्रशासन के प्रयास के बाद इन गांवों में भूमि का चयन कर लिया गया है।
इन गांवों में मिली जमीन -
हापुड़ ब्लॉक -बड़ौदा सिहानी, सालेपुर कोटला, धनौरा, जोगीपुरा
गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक -चित्तौड़ा महीउद्दीनपुर, लठीरा, मोहम्मदपुर मुरादपुर, मुरादपुर जनुपुरा, रामपुर न्यामतपुर, रवासन उर्फ सौगढ़
धौलाना ब्लॉक- मीरापुर
कोट-
जिले के गांवों में ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए कुछ गांवों में भूमि नहीं मिल पा रही थी, इन गांवों में से 14 गांवों का चयन कर लिया गया है। इन गांवों में जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। - विनय रावत, अधिशासी अभियंता, जल निगम।