फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   HAPUR NEWS

तीन सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
HAPUR NEWS
तीन सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन

हापुड़। सदर कोतवाली और बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में दो की मौत हो गई, जबकि एक ट्रैक्टर में सवार महिला और पुरुष कामगार रोडवेज बस की टक्कर लगने से घायल हो गए। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजन और घायलों ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
जिला मेरठ के थाना मवाना खुर्द निवासी कृष्ण ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका पुत्र सुनील अपने साढू आकाश के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर गांव जोगीपुरा आ रहे थे। जब उनकी बाइक गांव असौड़ा की पुलिया के पास स्थित शनिदेव मंदिर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुनील और आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। एसएचओ सदर संजय पांडेय ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

उधर, बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर निवासी नीतेश उर्फ पारूल बाइक पर सवार होकर अपने गांव की ओर आ रहा था। जब वह गांव मोहम्मदपुर आजमपुर से पहले पहुंचा तो अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर
मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नाहल में इन दिनों मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा है। एसएचओ सदर संजय पांडेय ने बताया कि हरिद्वारी नगर निवासी लता ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि वह, निकिता, रूसतम, फहीम, वसीम निवासी असौड़ा और लक्ष्मी हरिद्वारी नगर ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर गांव नाहल जा रहे थे। निजामपुर के पास एक रोडवेज बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सभी लोग घायल हो गए थे। इस मामले में रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed