फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दिल्ली पुलिस के सिपाही पर धारदार हथियार से हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मारपीट में घायल हुआ ग्रामीण । संवाद - फोटो : HAPUR
दिल्ली पुलिस के सिपाही पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन

हापुड़। जन्मदिन की पार्टी से परिवार के साथ लौट रहे दिल्ली पुलिस के एक सिपाही के साथ बाइक सवार दो युवकों ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस दौरान एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पीड़ित के भाई ने कोतवाली में तहरीर दी है।

नगर के मोहल्ला आदर्शनगर निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार को वह अपने परिवार के साथ अपने दोस्त के पुत्र की जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए गढ़ रोड स्थित मोहल्ला आंबेडकर नगर गए थे। वहां से लौटते समय उसका भाई अरविंद कुमार अपने पत्नी व बच्चों के साथ दूसरी कार में मौजूद था। अरविंद कुमार दिल्ली पुलिस में सिपाही है। पक्का बाग चौराहे पर काफी भीड़ होने पर अरविंद ने कार से उतरकर देखा तो वहां एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति किसी से झगड़ा कर रहे थे। अरविंद बीच बचाव करने के लिए वहां पहुंचा तो इन दोनों ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी बबलू उर्फ बलराज निवासी पीरनगर सूदना को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जबकि दूसरा व्यक्ति फरार हो गया। अरविंद को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed