फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बाबूगढ़ में 8.5 एकड़ में बनेगा स्टेडियम, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बाबूगढ़ में 8.5 एकड़ में बनेगा आधुनिक स्टेडियम, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन

हापुड़। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए बाबूगढ़ में आधुनिक स्टेडियम बनने जा रहा है। लगभग 8.5 एकड़ में बन रहे स्टेडियम के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। शासन स्टेडियम के लिए लगभग 10 करोड़ का बजट भी आरक्षित है, प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही स्टेडियम का निर्माण शुरू होगा।
हापुड़ को जिला बने 11 साल हो गए हैं, स्टेडियम के लिए पहले एचपीडीए ने आनंद विहार में मिनी स्टेडियम के लिए जमीन लीज पर दी थी लेकिन शासन से बजट न मिलने व निर्माण अवधि की समय सीमा समाप्त होने के कारण प्राधिकरण ने अनुबंध रद्द कर दिया। वहीं गत वर्ष असौड़ा में जिला पंचायत ने स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव दिया, तत्कालीन डीएम की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू हो गया। हालांकि
विज्ञापन

3.54 हेक्टेयर भूमि में बन रहा यह स्टेडियम काफी छोटा पड़ रहा था। जिला पंचायत ने स्टेडियम के आसपास की भूमि को खरीदकर इसका क्षेत्रफल बढ़ाने पर विचार किया था, लेकिन वर्तमान की परिस्थितियों को देखते हुए यह मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे में डीएम ने बड़े स्टेडियम के लिए और अन्य स्थान पर भूमि तलाश करने के निर्देश दिए, जिसमें बाबूगढ़ और धौलाना में दो स्थानों पर भूमि को चिन्हित किया गया था। लेकिन पिछले दिनों में डीएम ने बाबूगढ़ में भूमि को चिन्हित किया था। लगभग 8.5 एकड़ में स्टेडियम का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
बाबूगढ़ में दस एकड़ भूमि मौजूद है। जिसमें से 8.5 एकड़ में यह स्टेडियम बनाया जाएगा, जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। हरी झंडी मिलते ही भूमि को क्रीड़ा विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। स्टेडियम को सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा।
असौड़ा में मिली कम जमीन
असौड़ा में जगह कम होने के कारण यहां बनने वाला ट्रैक मात्र दो सौ मीटर का ही बन पा रहा था। बाकी दूसरी मुख्य सुविधाओं से खिलाड़ी वंचित रह जाते। जिला पंचायत ने स्टेडियम को वर्तमान से दोगुनी भूमि में बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था। इसके लिए आसपास के किसानों से भूमि अधिग्रहण की जाती। लेकिन यह काफी महंगा पड़ता। इस स्थिति को देखते हुए अब यहां मिनी स्टेडियम बनाया जाएगा। ऐसे में बाबूगढ़ में जिला स्टेडियम और असौड़ा में मिनी स्टेडियम बनने से युवाओं की अधिकतर खेल संबंधी परेशानियों का हल हो जाएगा।
स्टेडियम में ये मिलेगी सुविधा ---
स्टेडियम में 450 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक, जिम, कुश्ती, योगा व कबड्डी हॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस का हॉल, हास्टल, वालीबॉल, बॉस्केटबॉल का मैदान, खोखो, फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी, हैंडबॉल आदि खेल की सुविधा होगी। इसके अलावा तैराकी के गुर सीखने के लिए स्वीमिंग पूल भी बनाया जाएगा।

युवाओं को बेसब्री से है स्टेडियम का इंतजार
स्टेडियम बनने का युवाओं को बेसब्री से इंतजार है। इनके बनने से खेल प्रतिभाएं निखरकर सामने आएंगी। कुश्ती या अन्य खेलों की प्रेक्टिस करने के लिए युवाओं को मेरठ गाजियाबाद की ओर रुख करना पड़ता है। आने जाने में समय की बर्बादी के साथ बेहतर कोच भी मुहैया होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed