{"_id":"62fd20294073ee431d6dded3","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd243130452","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीनों से खराब पड़ी है कचहरी गेट पर लगी एक्सरे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीनों से खराब पड़ी है कचहरी गेट पर लगी एक्सरे मशीन
विज्ञापन
बुधवार को कचहरी के अंदर लगी लोगो की भीड़ ।संवाद
- फोटो : HAPUR
महीनों से खराब पड़ी है कचहरी गेट पर लगी एक्सरे मशीन
हापुड़। कचहरी के मुख्य गेट के बाहर मंगलवार को हत्या की बड़ी वारदात होने के बाद भी पुलिस सुरक्षा को लेकर नहीं चेती। कचहरी गेट पर सुरक्षा को लेकर लगाई गई एक्सरे मशीन महीनों से खराब पड़ी हुई है। कोई भी व्यक्ति बैग में कुछ भी सामान लेकर कचहरी परिसर में जा सकता है। बैग चेकिंग का कोई इंतजाम नहीं है।
बुधवार को कचहरी की सुरक्षा को लेकर पुलिस खानापूर्ति ही करती हुई दिखाई दी। कचहरी पर कोई अतिरिक्त पुलिस बल भी दिखाई नहीं दिया। सिर्फ पुलिस हिरासत में न्यायालय में पेशी पर आए अभियुक्तों से मिलने आए लोगों को इधर से उधर पुलिस भगाती रही। जिसे लेकर कई अधिवक्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। अधिवक्ता देवेंद्र खरे का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के चलते कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं है।
वकीलों के वाहनों के लिए एसोसिएशन जारी करे पास : एएसपी
एएसपी मुकेश मिश्रा मंगलवार की सुबह सुरक्षा का जायजा लेने के लिए कचहरी परिसर में पहुंचे। अधिवक्ताओं ने उनसे सुरक्षा को लेकर सवाल किए तो उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहनों को कचहरी में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। अधिवक्ताओं के वाहनों की पहचान के लिए एसोसिएशन पास जारी करे। जिसे देखने के बाद पुलिसकर्मी अधिवक्ताओं के वाहनों को कचहरी परिसर में प्रवेश करने देंगे। उन्होंने कहा कि कचहरी के बाहर फ्री गंज रोड पर खड़े होने वाले वाहनों के लिए शीघ्र ही पार्किंग स्थल बनवाया जाएगा। अधिवक्ताओं ने फ्री गंज रोड पर सेना पड़ाव की भूमि को अस्थायी पार्किंग स्थल बनाने का सुझाव दिया। जिस पर एएसपी ने कहा कि संभव हुआ तो सेना के पड़ाव की भूमि पर पार्किंग स्थल बनवाया जाएगा।

हापुड़। बुधवार को कचहरी में चेकिंग कराने के लिए लगी लोगों की लाइन। संवाद- फोटो : HAPUR

ये कैसी चेकिंग--मंगलवार को पुलिस सुरक्षा में लखन ऊर्फ यशपाल की कचहरी गेट के बाहर सड़क पर दिनदहाड़?- फोटो : HAPUR

हापुड़। बुधवार को कचहरी में आने वाले लोगों की चेकिंग करते पुलिसकर्मी ।संवाद- फोटो : HAPUR

ये कैसी सुरक्षा--कचहरी में खराब पडी सामान चेक करने वाली मशीन।शोभित त्यागी- फोटो : HAPUR

ये कैसी सुरक्षा--कचहरी में खराब पडी सामान चेक करने वाली मशीन व खराब पड़ा मेटल डिटेक्टर ।शोभित त्य?- फोटो : HAPUR
विज्ञापन