{"_id":"62fbd4358fb95d5b6519597a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2430807153","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलेआम हथियार लहराते बदमाशों को देख मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलेआम हथियार लहराते बदमाशों को देख मची अफरातफरी
विज्ञापन
देवनंदनी अस्पताल में वरॉलाप करते परिजन। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुलेआम हथियार लहराते बदमाशों को देख मची अफरातफरी
हापुड़। शहर की सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाली फ्रीगंज रोड पर कचहरी के मुख्य गेट पर दिनदहाड़े हुई दुस्साहसिक घटना से लोग दहशत में आ गए। मौके पर भगदड़ मच गई। लोगों ने दुकानों व घरों में छिपकर अपनी जान बचाई। बदमाशों के जाने के बाद डरते हुए लोग बाहर निकले।
घटना जिस तरीके से अंजाम दी गई, इससे गहरी साजिश की आशंका जताई जा रही है। बदमाशों ने भागने के लिए उसी रास्ते को चुना जिसे अक्सर लोग जाम से बचने के लिए इस्तेमाल करते हैं। यह रास्ता फ्रीगंज रोड से होकर मोहल्ला रघुवीर गंज की एक तंग गली से होता हुआ मेरठ रोड पर पहुंचता है। बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर आए थे। दो बदमाश बाइक पर घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर गली में मौजूद थे। अन्य तीन बदमाश कचहरी के आसपास रहकर हरियाणा पुलिस की कार के आने का इंतजार कर रहे थे। हरियाणा पुलिस की कार से अभियुक्त लखन के उतरते ही बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। चंद लमहे में हत्या का अंजाम लेकर हथियार लहराते हुए रघुवीर गंज की ओर भाग निकले।
घटना के दौरान फ्रीगंज रोड पर जाम जैसी स्थिति थी। गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग सहम गए और भगदड़ मच गई। आसपास करीब दर्जन भर ठेले खाने पीने के लगते हैं और यहां भी भीड़ मौजूद थी। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। रघुवीर गंज की गली में पिस्टल हाथ में लेकर भागते बदमाशों को देखकर लोग उल्टे पांव दौड़ पड़े। जिसे जहां जगह मिली वह वहीं छिप गया। बदमाशों के जाने के बाद लोग बाहर निकले।

लखन उर्फ यशपाल की हत्या होने के बाद कचहरी के बाहर लगी लोगों की भीड़। संवाद- फोटो : HAPUR

मृतक लखन का फाइल फोटो।- फोटो : HAPUR

लखन उर्फ यशपाल की हत्या की सूचना पर देवनंदनी अस्पताल में पहुंचे परिजन। संवाद- फोटो : HAPUR
विज्ञापन