{"_id":"62ed5269649525093d024e5a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd242591436","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मांझे की चपेट में आया बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मांझे की चपेट में आया बच्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मांझे की चपेट में आया बच्चा
हापुड़ ।थाना कोतवाली क्षेेत्र के अंतर्गत मोहल्ला लज्जापुरी में पिता के साथ बाजार जा रहा सात वर्षीय बच्चा चीनी मांझे की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी गर्दन व उल्टे हाथ का अंगूठा कट गया। बच्चे के पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
अंबेडकर विहार गली नंबर-16 चमरी रोड निवासी विरेंद्र पुष्कर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सवा आठ बजे वह अपने सात वर्षीय पुत्र अनमोल के साथ बाजार जा रहा था। वह दोनों मोहल्ला लज्जापुरी गली नंबर-4 के पास पहुंचे तो अनमोल चीनी मांझे की चपेट में आ गया। मांझे से उसकी गर्दन व उल्टे हाथ का अंगूठा कट गया। जिसके कारण वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया। जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिटी वैभव पांडेय का कहना है कि चीनी मांझे का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।