{"_id":"62ed503195d197708376b190","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2425905168","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले और चाचा की हत्या में फरार इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साले और चाचा की हत्या में फरार इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साले और चाचा की हत्या में फरार इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
हापुड़। दो अलग-अलग हत्याओं में फरार चल रहे दो भाइयों को कपूरपुर पुलिस ने शुक्रवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में दोनों भाइयों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस ने उनकी मां समेत एक अन्य भाई को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव छज्जूपुर डहाना में 16 जुलाई को सचिन की हत्या की गई थी। पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो सचिन के बहनोई सोनू और उसके भाइयों का नाम सामने आया था। 30 जुलाई को जिला गाजियाबाद के थाना निवाड़ी के गांव अबूपुर में ओमवीर की भी हत्या हो गई थी। जिसमें उसके भतीजे सोनू, मोनू और गौरव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। तब से पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लि जुट गई थी।
पुलिस के अनुसार दो भाई मोनू और गौरव छज्जूपुर डहाना में मृतक के भाई राजकुमार की हत्या करने के इरादे से शुक्रवार को आ रहे थे। सूचना पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी करनी शुरू कर दी। जैसे ही दोनों भाई कपूरपुर थाने के सामने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गए।
विज्ञापन
एसपी दीपक भूकर ने बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि सोनू का अपनी पत्नी राधा से विवाद चल रहा था। जिसके चलते वह अपने घर आकर रहने लगी थी। उसके भाई ससुराल गए तो उन्होंने मोनू और उसके परिवार वालों के साथ मारपीट कर दी थी। उसका बदला लेने के लिए उन्होंने सचिन की हत्या कर दी। 15 दिन बाद अपने चाचा की भी हत्या कर दी। आरोपियों के तीसरे भाई सोनू उर्फ जूली व मां मिथलेश निवासी अबूपुर निवाड़ी गाजियाबाद को भी गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि नोएडा में ही मोनू अपने साले की हत्या करने की फिराक में था। पुलिस ने उनसे दो बाइक, एक पिस्टल, दो तमंचे व तीन मोबाइल बरामद किए हैं।