फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

इंस्पायर अवार्ड योजना से चमकेंगे युवा वैज्ञानिक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
hapur news
इंस्पायर अवार्ड योजना से चमकेंगे युवा वैज्ञानिक
विज्ञापन

हापुड़। विज्ञान विषय में रुचि रखने वाले छात्रों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। इसके लिए वह इंस्पायर अवार्ड योजना में आवेदन कर सकते हैं। माध्यमिक स्कूलों में कक्षा छह से दसवीं तक के छात्रों के लिए योजना लागू कर दी गई है। आवेदन के समय छात्रों को विज्ञान के विभिन्न विषयों पर अपनी जानकारी साझा करनी होगी। बेहतर जानकारी वाले छात्र का चयन करके न सिर्फ उन्हें प्रोजेक्ट पर अनुदान मिलेगा, बल्कि विभिन्न स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
पर्यावरण संरक्षण के साथ जैव विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार की ओर से इंस्पायर अवार्ड योजना संचालित की जाती है। योजना के तहत शैक्षिक सत्र में 30 अगस्त तक पोर्टल पर आवेदन करना होगा। योजना में माध्यमिक शिक्षा विभाग के समस्त राजकीय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन इंटर कॉलेजों में कक्षा छह से दसवीं तक पंजीकृत छात्र पात्र होंगे।
विज्ञापन

छात्रों को पोर्टल पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न विषयों में अपनी जानकारी व उस पर तैयार करने वाले प्रोजेक्ट का संक्षिप्त विवरण अपलोड करना होगा। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर योजना से जुड़ी जानकारी देते हुए आवेदन कराने को कहा है। आवेदन के बाद अपलोड प्रोजेक्ट के आधार पर सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी का चयन किया जाएगा। चयन के बाद विद्यार्थी के खाते में प्रोजेक्ट के लिए दस हजार रुपये अनुदान राशि हस्तांतरित की जाएगी। धनराशि मिलने के बाद छात्रं को प्रोजेक्ट/मॉडल तैयार कर जिला स्तर पर आयोजित इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के बाद राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित मेधावियों को सम्मानित करने के साथ ही पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
जिन बच्चों की विज्ञान में रुचि अधिक है, उइंस्पायर अवार्ड योजना में उनके आवेदन कराएं। इस संबंध में प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया है। छात्र योजना के तहत अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।--प्रवीण उपाध्याय, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed