{"_id":"62ded3405dbac909aa493769","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2420586141","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा : टीका लगाए बिना ही कागजों में लक्ष्य किया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा : टीका लगाए बिना ही कागजों में लक्ष्य किया पूरा
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल में टीका लगवाने पहुंचे लोग । संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जीवाड़ा- टीका लगाए बिना ही कागजों में लक्ष्य किया पूरा
हापुड़। कोरोना महामारी से बचाव को लेकर टीकाकरण में फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है। सिंभावली सीएचसी के कर्मचारी ने केंद्र की आईडी से फर्जीवाड़ा करते हुए बिना टीका लगाए पोर्टल पर डोज चढ़ा दी। इसके अलावा काफी लोगों को फोन पर बूस्टर डोज लगने का संदेश भी वायरल कर दिया। मामले का खुलासा होने पर कर्मचारी को हटाकर, प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
जिले में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण शुरू हुआ था। 22 लाख से ज्यादा डोज हापुड़ के लोगों को लग चुके हैं। दूसरा डोज के दौरान साइट हैक कर, बड़ी संख्या में लोगों को बिना डोज लिए संदेश भेजे गए थे। इस फर्जीवाड़े को अब तक नहीं पकड़ा जा सका है, अब बूस्टर डोज में भी फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है।
सिंभावली सीएचसी के क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों के लोगों के मोबाइल पर सबसे अधिक फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं। संदेश में लोगों को टीकाकरण पूर्ण होने की बात कही जा रही है, जबकि वह अस्पताल तक पहुंचे भी नहीं। इस तरह की शिकायतों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जांच की, इसमें सिंभावली सीएचसी के केंद्र पर चलाई जा रही साइट के लीक होने का प्रमाण मिला। साइट का गलत प्रयोग कर रहे कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। अन्य केंद्रों पर हो रहे टीकाकरण की भी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दो डोज लगवाए, पोर्टल पर अपलोड नहीं
जिले के एक प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पोर्टल की खामियों से परेशान हैं। दो डोज लेने के बावजूद पोर्टल पर उल्लेख नहीं मिल रहा है। इस खामी के चलते एक अधिकारी के रिश्तेदार का विदेश जाना भी रद्द हुआ है।
बिना टीका लगवाए ही मिला संदेश
तीसरा डोज अभी तक नहीं लगवाया है। लेकिन मोबाइल पर तीसरा डोज पूरा हो जाने का संदेश मिल गया है। दूसरे डोज के दौरान भी गांव के कई लोगों को गलत संदेश भेजे गए थे। इसकी जांच होनी चाहिए। - अर्जुन त्यागी, उपैड़ा।--फोटो संख्या--02
टीकाकरण में हो रहा फर्जीवाड़ा
टीकाकरण में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है, टीका लगवाए बिना ही मोबाइल पर संदेश भेजे जा रहे हैं। तीसरा टीका मैने अभी तक नहीं लगवाया है, फिर भी संदेश मिल गया है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। - विनोद कुमार, काठीखेड़ा।---फोटो संख्या--03
जिले में टीकाकरण की स्थिति
18 साल से ऊपर वाले --
पहला डोज---1016540
दूसरा डोज---934197
बूस्टर डोज---42973
15 से 17 साल वाले--
पहला डोज---89421
दूसरा डोज---85411
--
12 से 14 साल वाले---
पहला डोज---55558
दूसरा डोज---52454
कोट-
बिना टीका लगवाए ही संदेश मिलने की जानकारी मिली है, इसकी जांच की जा रही है। साइट लीक कर गलत अपडेट किए जाने पर एक कर्मचारी को हटाया गया है। टीकाकरण में इस तरह की गलत बर्दाश्त नहीं होगी। - डॉ.वेद प्रकाश, एसीएमओ।