फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

महिला की हत्या की आशंका, परिजनों ने दी तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
hapur news
महिला की हत्या की आशंका, परिजनों ने दी तहरीर
विज्ञापन

हापुड़। चार दिन पहले उपैड़ा निवासी महिला राजबाला की मौत के मामले में परिजनों ने एक व्यक्ति पर हत्या आरोप लगाया है। महिला का शव सड़क पर पड़ा मिला था, आशंका थी कि पैदल जाने के दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी। लेकिन परिजनों द्वारा तलाशने पर महिला उक्त व्यक्ति के साथ बाइक पर जाती दिख रही है। पीड़ित ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
उपैड़ा निवासी राकेश ने बताया कि उसकी पत्नी राजबाला एक फैक्टरी में नौकरी करती थी और रोज पैदल आती थी। 21 जुलाई को उसका शव फैक्टरी के रास्ते पर पड़ा मिला था। आशंका थी कि महिला को किसी अज्ञात बाइक या वाहन टक्कर ने मार दी है। लेकिन परिजनों ने रास्ते में पडने वाले एक भट्टे की सीसीटीवी निकलवाई तो महिला रसूलपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ बाइक पर बैठकर जाती दिख रही है। परिजनों ने व्यक्ति पर रास्ते में बदनीयती से जबरदस्ती करने का प्रयास करने और हाथापाई के बाद महिला की हत्या करने की आशंका व्यक्त की ही है। आरोपी के खिलाफ तहरीर भी दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देेवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपी ने बताया कि महिला ने लिफ्ट ली थी, अचानक वह बाइक से सड़क पर गिर गई, सिर में चोट लगने से महिला की मौत हो गई, लेकिन डर के कारण बाइक सवार उसे मौके पर पड़ी छोड़कर फरार हो गया। हालांकि हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed