{"_id":"62dd874d611daf02c71535f4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2420118150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों ने मारी बाजी, गढ़ की आराधना ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों ने मारी बाजी, गढ़ की आराधना ने किया जिला टॉप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों ने मारी बाजी, गढ़ की आराधना ने किया जिला टॉप
हापुड़। सीआईएससीई की ओर से जारी आईएससी 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम रविवार शाम घोषित हो गया। परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने छात्रों को पीछे छोड़कर बाजी मार ली। जिले में गढ़ स्थित क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट स्कूल की छात्रा आराधना सिंह चौहान ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं, एसडीए मिशन के छात्र विशाल कुमार ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हापुड़ नगर टॉप किया है। जिले का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
आईएससी से जिले में कुल तीन विद्यालय संचालित हैं। सत्र 2021-22 में इन विद्यालयों में 12वीं कक्षा में 245 छात्र पंजीकृत थे। इन छात्रों में से हापुड़ के एसडीए मिशन के 87, पिलखुवा के संत जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 108 और गढ़ के क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 50 छात्र पंजीकृत थे। रविवार को परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिले का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिससे छात्रों समेत शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के चहरे खुशी से खिल उठे। स्कूलों में शिक्षकों ने सभी छात्रों के उत्तीर्ण होने पर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए कामना की।
12वीं कक्षा में गढ़मुक्तेश्वर क्रिस्तु ज्योति कान्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आराधना सिंह चौहान ने 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया। वहीं, इसी विद्यालय की सौम्या अग्रवाल ने 96.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर भी इसी विद्यालय के यश चौधरी ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ऐसे में इस वर्ष गढ़मुक्तेश्वर के छात्रों का जिले में दबदबा रहा है।