{"_id":"62dc30e381fbf6541338dc0f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2419651104","type":"story","status":"publish","title_hn":"असौड़ा के तालाब में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असौड़ा के तालाब में डूबकर किशोर की मौत
विज्ञापन
गांव असौड़ा में तालाब के पास ग्राम प्रधान पति से जानकारी करते उपनिरीक्षक। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असौड़ा के तालाब में डूबकर किशोर की मौत
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत गांव असौड़ा स्थित पीर के पास संदिग्ध रूप से तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोर फईम की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि वह तीन दोस्तों के साथ तालाब के किनारे बैठा था। पांच घंटे की काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को तालाब से बाहर निकाला।
शनिवार की दोपहर फईम पुत्र मशरुर अपने तीन दोस्तों के साथ गांव स्थित पीर के पास तालाब पर गया था। कुछ देर तक सभी तालाब के किनारे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दोस्तों ने फईम के तालाब में डूबने का शोर मचाया। आसपास के लोग जब तक पहुंचे, तब तक फईम लापता हो गया था। ग्रामीणों ने तालाब में उसकी तलाश की, और गोताखोरों को भी बुलाया। ग्राम प्रधान पति अली मुर्तजा युवाओं के साथ फईम की तलाश में तालाब में उतर गए। करीब पांच घंटे बाद उसके शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। दोस्तों ने बताया कि वह नहाने के लिए तालाब में गया था, नहाते वक्त गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। फईम के डूबने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि फईम पुताई का कार्य करता था। अपने आठ भाई बहनों में चौथे नंबर का था। मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
देहात थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत का कारण पता चलेगा। परिजनों ने फिलहाल किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है, घटना के बारे में दोस्तों से भी पूछताछ की जाएगी।

मृतक फईम का फाइ्ल फोटो- फोटो : HAPUR
विज्ञापन