फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

छात्राओं की ड्रेस उतरवाने के मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
hapur news
छात्राओं की यूनिफार्म उतरवाने के मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू
विज्ञापन

हापुड़। दहीरपुर कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार की दो छात्राओं की यूनिफार्म उतरवाने के मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो गई है। डीएम के आदेश पर डिप्टी कलक्टर कलक्ट्रेट इला प्रकाश और बीएसए अर्चना गुप्ता संयुक्त रूप से मामले की जांच करेंगी। दोनों अधिकारियों को सात दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपनी है।
ये था मामला-
11 जुलाई को विद्यालय में कक्षा चार की दो छात्राओं की यूनिफार्म उतरवाकर स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्या वंदना सिंह और सहायक अध्यापिका सुनीता कुमारी द्वारा दूसरी छात्राओं को पहनाई गई थी, ताकि ड्रेस के साथ उनके फोटो खींचकर उन्हें पोर्टल पर अपडेट किया जा सके। आरोप है कि इस दौरान दोनों छात्राओं को कक्षा में नग्न अवस्था में काफी देर तक खड़ा किया गया। छात्राओं के मना करने पर उनके साथ मारपीट की गई और नाम काटने की धमकी भी दी गई। मामले की जानकारी दोनों चचेरी बहनों ने घर जाकर अपने परिजनों को दी थी। जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर पहले दोनों शिक्षिकाओं को निलंबित किया गया और इसके बाद इनके खिलाफ एससी एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

दोनों शिक्षिकाओं ने दर्ज कराए बयान
जांच अधिकारी एसडीएम इला प्रकाश ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को दोनों शिक्षिकाओं के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। जबकि शिकायतकर्ता को इस संबंध में बृहस्पतिवार को कार्यालय बुलाया गया है। उन्हें साक्ष्य सहित उपस्थित होने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि जांच को पूरी निष्पक्ष तरीके से पूरा किया जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर वे अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में तेजी के निर्देश-
उधर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले में तेजी के निर्देश दिए हैं। सोमवार रात इस मामले में कपूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच सीओ पिलखुवा कर रहे हैं। उन्हें जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में बयान दर्ज कराते हुए संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही दोनों शिक्षिकाओं की गिरफ्तारी भी होगी।

इस तरह रहा पूरा मामला
11 जुलाई- स्कूल में छात्राओं की ड्रेस उतरवाकर दूसरी छात्राओं को पहनाई गई
12 जुलाई- बच्चियों द्वारा जानकारी देने पर अभिभावक पहले स्कूल फिर बीएसए आफिस शिकायत करने पहुंचे
13 जुलाई -बीएसए ने मामले में दोनों शिक्षिकाओं को निलंबित करते हुए जांच एबीएसए को सौंपी
14 जुलाई- मामले में एक बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी
18 जुलाई- तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच कर रिपोर्ट दर्ज की। सीओ पिलखुवा अब मामले की विवेचना कर रहे हैं
20 जुलाई- मामले की मजिस्ट्रेट जांच हुई शुरू
सात दिन में कार्रवाई न होने पर धरने की चेतावनी
शोषित क्रांति दल के अध्यक्ष रविकांत ने मामले में आरोपी शिक्षिकाओं की गिरफ्तारी सात दिनों के अंदर न होने पर डीएम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed