{"_id":"62d83285e449f54940104516","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2418260149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपलैड़ा में कीचड़ भरे रास्ते पर ग्रामीणों ने लगाई धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिपलैड़ा में कीचड़ भरे रास्ते पर ग्रामीणों ने लगाई धान
विज्ञापन
बुधवार को गांव पिपलैडा में बारिश होने के बाद सड़क पर हुई दलदल में धान की बुवाई करते ग्रामीण। संवा?
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपलैड़ा में कीचड़ भरे रास्ते पर ग्रामीणों ने लगाई धान
धौलाना। गांव पिपलैड़ा स्थित मुगल गार्डन कॉलोनी व भूड़गढ़ी की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। बुधवार को तेज बारिश के बाद सड़क पर जलभराव हो गया। जगह-जगह कीचड़ फैलने से ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध का अनूठा तरीका अपनाय.ा और कीचड़ में धान बो दिया।
ग्रामीण मोहम्मद मुबीन ने बताया कि गांव के पश्चिम में मुगल गार्डन नाम से एक कॉलोनी बसी है। यहीं से भूडगढ़ी के लिए एक रास्ता भी जाता है। लेकिन यह रास्ता काफी समय से टूटा पड़ा है, बुधवार को आई तेज बारिश से रास्ते पर जलभराव हो गया और कीचड़ फैलने से रास्ते पर दलदल बन गई। जिससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर ही धान बो दिया।
तस्लीम ने बताया कि संपर्क मार्ग के नाम पर कई-कई फुट गहरे गड्ढे हैं। वाहनों का आवागमन तो दूर पैदल चलने वाले आए दिन कीचड़ भरे रास्ते में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं, स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों की जान को खतरा बना रहता है। हामिद ने बताया कि 15 साल से इस रास्ते को बनवाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर करीब एक किलोमीटर के रास्ते के लिए सीसी रोड निर्माण को लेकर जिला पंचायत सदस्य इस्ते प्रधान से सहयोग मांगा गया। जिन्होंने अपने कोटे से करीब चार सौ मीटर के कार्य के लिए स्थान चिन्हित कर निर्माण सामग्री डलवाई थी । लेकिन दो मोहल्ले के लोगों में विवाद के चलते कई माह तक पड़ी रही निर्माण सामग्री बर्बाद हो गयी। बाकी बची निर्माण सामग्री से इसी मार्ग के 400 मीटर मार्ग को बनवा दिया गया। ग्रामीण शमशाद, नन्हे भाटी, शराफत, मुल्ला अफसर, जब्बार, जराफत ने भी रास्ते का शीघ्र बनवाने की मांग की है।