{"_id":"62d8311c5707b2457163a4bf","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd241825534","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी में बिना लाइसेंस चल रही पांच फैक्टरियों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी में बिना लाइसेंस चल रही पांच फैक्टरियों पर छापा
विज्ञापन
बुधवार को फैक्ट्री में जाँच करते एसडीएम दिग्विजय सिंह। संवाद
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबादी में बिना लाइसेंस चल रहीं पांच फैक्टरियों पर छापा
हापुड़। बुधवार को एसडीएम दिग्विजय सिंह ने तीन विभागों की टीम के साथ आबादी में चल रही दो फैक्टरियों समेत पांच स्थानों पर छापा मारा, जिनमें भारी अनियमितताएं पाई गई हैं, सभी विभागों द्वारा रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डीएम मेधा रूपम से क्षेत्र में संचालित कुछ फैक्टरियों की शिकायत की गई थी, जिसमें कहा गया था कि इनसे बड़ा हादसा हो सकता है। जिसके बाद डीएम ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए थे। बुधवार शाम एसडीएम ने खाद्य आपूर्ति व औषधि प्रशासन, पूर्ति विभाग और दमकल विभाग की टीम के साथ कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले टीम हरद्वारी नगर में मोहित अग्रवाल की झाडू़ के प्लास्टिक हैंडल बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। यहां 12 व्यवसायिक सिलिंडर और 25 घरेलू सिलिंडर मिले, इसके अलावा अन्य सुरक्षा मानक भी अधूरे थे। इसी मोहल्ले में अनिल गोयल की पॉलिथिन पिघलाकर प्लास्टिक की रस्सी बनाने की फैक्टरी में छापा मारा गया। यहां भी खामियां पाई गई, जबकि दोनों ही फैक्टरी आबादी के बीच चल रही थीं। एसडीएम ने बताया कि सभी विभागों द्वारा फैक्टरी मालिकों से दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेजों की जांच के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पन्नापुरी में बिना लाइसेंस के तीन स्थानों पर घरों में ही बड़े स्तर पर मिठाई बनाने का कार्य हो रहा था। मिठाई बनाने के लिए घरेलू सिलिंडरों का प्रयोग हो रहा था। टीम यहां से मिठाईयों के नमूने लेने के साथ अन्य विभागीय कार्रवाई की।

बुधवार को फैक्ट्री में जाँच करते एसडीएम दिग्विजय सिंह। संवाद- फोटो : HAPUR
विज्ञापन