फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कांवडिय़ों के लिए रूट प्लान लागू, हाईवे पर नहीं चलेंगे छोटे वाहन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कांवड़ियों के लिए रूट प्लान लागू, हाईवे पर नहीं चलेंगे छोटे वाहन
विज्ञापन

हापुड़। कांवड़ियों के लिए शहर में ट्रैफिक प्लान लागू हो गया है। जिले में कांवड़ रूटों पर 40 फीसदी हिस्से में कांवड़िये चलेंगे जबकि 60 फीसदी हिस्से को कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं हल्के वाहनों के लिए रूट डायवर्जन भी बुधवार आधी रात से लागू हो गया। अब एनएच 09 पर हल्के वाहनों का चलना भी प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि हाईवे 09 पर भारी वाहनों के लिए 17 जुलाई की रात से रूट डायवर्ट है। बुधवार को शहर में आ रही रोडवेज बसों को भी बाईपास के रास्ते निकाला गया। नए ट्रैफिक प्लान से दोपहर बाद तक शहर में जाम की स्थिति रही। इससे लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।
पहले किया ट्रायल, फिर लागू की नई व्यवस्था-
फिलहाल जिले में कांवड़ियों का आगमन अधिक नहीं है। लेकिन पुलिस प्रशासन इस मामले में किसी प्रकार की चूक नहीं चाहता। हापुड़ शहर में मेरठ बुलंदशहर रोड पर बांयी तरफ के 40 प्रतिशत हिस्से में कांवड़िये चलेंगे। जबकि बाकी हिस्से में हल्के वाहन व दुपहिया आदि को चलने की इजाजत होगी। जहां डिवाइडर है, वहां बांया हिस्सा कांवड़ियों के लिए रहेगा, जबकि दांये हिस्से में आने-जाने वाले वाहन चलेंगे। बसों को मेरठ तिराहे से निजामपुर बाईपास की तरफ निकाला जाएगा। हालांकि बुधवार शाम से शहर में बसों को प्रवेश नहीं करने दिया। उन्हें ततारपुर बाईपास से निकाला गया।
विज्ञापन

नई व्यवस्था से शहर में लगा जाम
पुलिस द्वारा नई व्यवस्था के कारण शहर में जाम की स्थिति रही। वाहन चालकों को जानकारी न होने के कारण ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। इस दौरान बुलंदशहर, मेरठ रोड, गढ़ दिल्ली रोड पर जाम रहा। जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
बुधवार को कांवड़ियों के लिए ट्रैफिक प्लान का पहले ट्रायल किया गया। इसके बाद इसे लागू कर दिया गया है। कावंड़ियों को दिक्कत के अलावा आम लोगों को भी अधिक परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। - सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी हापुड़।
हल्के वाहनों के डायवर्जन-
1.दिल्ली से मुरादाबाद बरेली जाने वाला यातायात-
दिल्ली में जनपद गाजियाबाद की ओर से मुरादाबाद, बरेली की ओर जाने वाले छोटे वाहन डासना से पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होते हुए दादरी जीटी रोड उतरकर सिकंद्राबाद, नरौरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते होकर मुरादाबाद को जाएंगे।
2.हरियाणा राजस्थान दिल्ली एनसीआर से आकर मेरठ मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार व देहरादून की ओर जाने वाले सभी प्रकार के छोटे वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल से होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
3.मेरठ से मुरादाबाद जाने वाला यातायात मेरठ वाया मवाना रोड, मीरापुर बैराज, बिजनौर कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद को जाएंगे।
4.मुरादाबाद व उत्तराखंड (जनपद उधम सिंह नगर, अलमोड़ा, नैनीताल) से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात-
(क) मुरादाबाद वाया छजलैट, कांठ, धामपुर, नगीना, कोतवाली देहात, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, परीक्षित गढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना पेट्रोल पंप फ्लाईओवर, निजामपुर चौराहे से छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद-दिल्ली की ओर जाएंगे।
(ख) मुरादाबाद से दिल्ली गाजियाबाद की आरे जाने वाले यातायात को जनपद मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंद्राबाद होते हुए गाजियाबाद दिल्ली भेजा जाएगा।
5.गजरौला से गाजियाबाद दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात-
गजरौला चौपला से वाया मंडी धनौरा, चांदपुर, हलदौर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, परीक्षितगढ़, किठौर, टियाला अंडरपास, ततारपुर चौराहा, सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा से होते हुए दिल्ली गाजियाबाद की ओर जाएंगे।
6.मेरठ से दिल्ली, गाजियाबाद की ओर जाने वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाईओवर, निजामपुर फ्लाईओवर, छिजारसी टोल प्लाजा होते हुए गाजियाबाद दिल्ली को जाएंगे।

7. बुलंदशहर से मेरठ की जाने वाले हल्के वाहन सोना फ्लाईओवर ततारपुर चौराहा, टियाला से होकर मेरठ जाएंगे।
8. मेरठ से बुलंदशहर की ओर जाने वाले हल्के वाहन टियाला, ततारपुर चौराहा होते हुए सोना फ्लाईओवर से दाहिनी लेने से आने जाने वाली साइड से आगे जाएंगे।
9. दिल्ली गाजियाबाद हापुड़ की ओर से आकर अमरोहा, मुरादाबाद की ओर जाने वाले छोटे व आवश्यक सेवा वाले वाहन ब्रजघाट में आकर पलवाड़ा चेकपोस्ट बैरीकेडिंग से डायवर्ट होकर दाहिनी लेन पर ही चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed