फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

एंबुलेंस सेवा में फर्जीवाड़ा : पीसीआर रजिस्टर में दर्ज आईडी से किया खेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
hapur news
एंबुलेंस सेवा में फर्जीवाड़ा : पीसीआर रजिस्टर में दर्ज आईडी से किया खेल
विज्ञापन

हापुड़। एंबुलेंस सेवा में फर्जीवाड़ा पीसीआर रजिस्टर में दर्ज आईडी को बार-बार इस्तेमाल करके किया गया। एक ही आईडी को कई बार एंबुलेंस बुकिंग के दौरान लगाया गया। चारों ब्लॉकों में दूसरी जांच रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई हैं। सीएमओ ने रिपोर्ट तलब की हैं, बृहस्पतिवार सुबह सीएमओ रिपोर्ट का जायजा लेंगे, जिसके बाद स्पष्ट होगा कि कितने केस मिलान में सही नहीं मिले।
मरीजों को निशुल्क अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए जिले में 25 एंबुलेंस संचालित हैं। मरीज द्वारा 102 या 108 नंबर पर कॉल किए जाने के दौरान लखनऊ स्थित मुख्यालय से कॉल एंबुलेंस को प्रेषित की जाती है। मरीज भले ही इनका कम प्रयोग करें, लेकिन व्यस्तता दिखाने के लिए फर्जी आईडी, नंबर के जरिए कागजों में इन्हें खूब दौड़ाया जाता है।
विज्ञापन

शासन स्तर से ही जांच के आदेश हुए थे। प्रथम जांच में हापुड़ में संचालित 35 फीसदी केस गलत मिले थे। ऐसे में एंबुलेंस संचालित करने वाली कंपनी ने सीएमओ के यहां फिर से जांच की अपील की थी। अब दूसरी जांच भी पूरी हो गई है। सीएमओ ने चारों ब्लॉकों से जांच की रिपोर्ट को तलब किया है। हालांकि बृहस्पतिवार सुबह इस रिपोर्ट को परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान सबसे अधिक गड़बड़ी आईडी का गलत प्रयोग करना की मिली है । ये आईडी पीसीआर रजिस्टर में ही दर्ज थी, जिन्हें बार-बार बदल कर लगाया जाता रहा। बृहस्पतिवार को जांच रिपोर्ट का अवलोकन किया जाएगा, इसके बाद शासन को रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी।

कोट-
एंबलुेंस संबंधी जांच पूरी हो गई है, चारों ब्लॉकों से रिपोर्ट तलब की गई है। बृहस्पतिवार को इस रिपोर्ट का जायजा लिया जाएगा। जिसके बाद रिपोर्ट शासन में प्रेषित की जाएगी। कुछ केस का मिलान दूसरी जांच में भी नहीं हो सका है। - डॉ.सुनील कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed