{"_id":"62cb1e57a709012f23105a27","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2413352181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड यात्रा : सांप काटे का इंजेक्शन लेकर मुस्तैद रहेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड यात्रा : सांप काटे का इंजेक्शन लेकर मुस्तैद रहेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड यात्रा : सांप काटे का इंजेक्शन लेकर मुस्तैद रहेगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
हापुड़। शिवरात्रि के मद्देनजर 14 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होगी। जिले की सीमा में 92 हेल्थ वैलनेस सेंटर, 13 कैंप लगाए जाएंगे। 12 मुख्य शिवालयों पर 24 एंबुलेंस के साथ चिकित्सकों की टीम मुस्तैद रहेंगी। पहली बार आवश्यक दवाओं के अलावा सांप काटे का इंजेक्शन (एंटी वैनम) टीम साथ रखेंगी।
श्रावण मास की तैयारियों में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। हरिद्वार, गऊमुख और ब्रजघाट के रास्ते कांवडिय़ां पवित्र जल लेकर लौटते हैं। कोरोना की वजह से दो साल से कांवड़ यात्रा नहीं हो पाई थी। इस बार शिवभक्तों में कांवड़ यात्रा को लेकर उत्साह है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से कोई कमी नहीं रखना चाहता है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट आदेश दिए हैं कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों के पास इस बार सांप काटे से बचाव का एंटी वैनम इंजेक्शन होना चाहिए। इसके अलावा एंटी रैबीज, एंटी बायोटिक, पैरासिटामॉल समेत आवश्यक दवाएं भी टीम के पास मौजूद होंगी। अस्पतालों से दवाओं की किट तैयार करायी जा रही है, जिनमें विभिन्न मार्गों पर पडने वाले 92 हैल्थ वैलनेस सेंटर पर रखवाया जाएगा। इसके अलावा 13 स्वास्थ्य शिविर भी लगेंगे, आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्थाई अस्पताल बनेंगे। साथ ही विभाग की 24 एंबुलेंस गाडिय़ों 24 घंटे सड़कों पर ही मुस्तैद रहेंगी। इन गाडिय़ों में चिकित्सकों की दो दो टीमें लगी होंगी, जिनके पास आवश्यक दवाओं के अलावा ओआरएस के पैकेट भी होंगे।
विज्ञापन
108 और 102 नंबर पर कॉल कर ली जा सकेगी एंबुलेंस सेवा
शिवभक्त स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर 108 और 102 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस सेवा का लाभ पा सकेंगे। जिले की सीमा में कॉल के पांच मिनट के अंदर एंबुलेंस गाड़ी मिल जाएगी। इनमें उपचार संबंधी पूरी किट भी मौजूद रहेगी।
इन मंदिरों पर सतर्क रहेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
जिले के सबली के प्राचीन शिव मंदिर, छपकौली के श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर, गढ़ के नक्का कुआ प्राचीन शिव मंदिर, दत्तियाना स्थित शिव मंदिर में चिकित्सकों की टीम मुस्तैद रहेगी। क्योंकि यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं।
कोट =
तैयारी पूरी, टीम गठित की
कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। टीमें गठित कर दी हैं, 92 हेल्थ वैलनेस सेंटर व 13 स्वास्थ्य कैंप लगेंगे। आवश्यक दवाओं के साथ इस बार एंटी वैनम इंजेक्शन भी होंगे। शिवभक्तों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-डॉ सुनील कुमार, सीएमओ।