फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गढ़ में 32.66 लाख में बनेगा राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ में 32.66 लाख में बनेगा राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल
विज्ञापन

हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर को जल्द ही राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल की सौगात मिलेगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रस्ताव पर शासन की मुहर लग गई है। 32.66 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया गया है। इसका निर्माण इसी महीने शुरू हो जाएगा। लाखों लोगों को होम्योपैथी विधि से उपचार मिल सकेगा।
कोरोना महामारी के बाद से होम्योपैथी और आयुर्वेद की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है। जिले में होम्योपैथिक अस्पतालों की संख्या बेहद कम है, कोई राजकीय अस्पताल भी नहीं है। ऐसे में मरीजों को इस पद्धति का उपचार ही नहीं मिल पा रहा था। दूसरे जिले में जाकर उन्हें उपचार कराना पड़ता है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक विभाग द्वारा गढ़मुक्तेश्वर में होम्योपैथिक अस्पताल बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। यह प्रस्ताव शासन में भेजा गया, जिसे स्वीकृति दे दी गई है। राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के निर्माण के लिए 32.66 लाख रुपये का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। जुलाई महीने में ही इसका निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड को नामित किया गया है। जिसके द्वारा सर्वे शुरू कर दिया गया है। बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर में रहने वाली करीब सात लाख आबादी को अस्पताल निर्माण के बाद बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
कोट =
बजट पास, जल्द शुरू होगा निर्माण
राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।
- डॉ.एनपी सिंह, जिला राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed