{"_id":"62c9b589db7e69059b1ffe92","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2412844130","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडियो निरीक्षक को ब्लैकमेल कर 48 हजार हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडियो निरीक्षक को ब्लैकमेल कर 48 हजार हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडियो निरीक्षक को ब्लैकमेल कर 48 हजार हड़पे
हापुड़। पुलिस विभाग में तैनात रेडियो निरीक्षक को एक महिला ने वीडियो कॉल कर फंसा लिया और ब्लैकमेल कर उससे 47 हजार 700 रुपये अपने खाते में डलवा लिए। इसके बाद भी महिला ब्लैकमेल करती रही, पीड़ित ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में रेडियो निरीक्षक ने बताया कि 11 मई 2022 को उसके व्हाट्सएप पर कुछ दिन पहले एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई थी। काल रिसीव करते ही महिला नग्न अवस्था में होकर बात करने लगी। इससे पहले वह कुछ समझ पाता, महिला ने उसकी और उससे बात करने की वीडियो बना ली। इसके बाद महिला ने अश्लील वीडियो निरीक्षक को भेजी, तो उसके होश उड़ गए। महिला ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और परिजनों को भेजने की धमकी दी। इसके बाद निरीक्षक ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया।
12 मई को अज्ञात नंबर से निरीक्षक के पास फोन आया। बात कर रहे व्यक्ति ने स्वयं को दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक बताते हुए बताया कि ब्लैकमेल करने वाली महिला को उसने पकड़ लिया है। अश्लील वीडियो डिलीट करने की बात करते हुए उससे रुपयों की मांग की। झांसे में आकर उसने रुपये डाल दिए। इसके बाद भी उससे रुपयों की मांग की जा रही थी। जिसके बाद उसने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नंबरों के आधार पर इनकी लोकेशन निकाली जा रही है।