फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

विवेचनाओं में लापरवाही पड़ी महंगी, तीन दरोगा सस्पेंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
hapur news
विवेचनाओं में लापरवाही पड़ी महंगी, तीन दरोगा सस्पेंड
विज्ञापन

हापुड़। विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही पर एसपी दीपक भूकर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन उपनिरीक्षक निलंबित कर दिए हैं। कार्रवाई से लापरवाह पुलिस अधिकारी सकते में हैं।
एसपी दीपक भूकर ने कुछ दिन पहले ही जिले के सभी अधिकारियों को विवेचनाओं के समय से निस्तारण करने के आदेश दिए थे। लेकिन इसके बावजूद इस कार्य में लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। ऐसे में एसपी द्वारा खुद इसकी मॉनीटरिंग की जा रही थी। प्रत्येक दरोगा से वे विवेचना संबंधित सवाल जवाब कर रहे थे। इस दौरान दो थानों के तीन उपनिरीक्षक की विवेचना में लापरवाही उजागर हुई। जिसके बाद एसपी ने बाबूगढ़ थाने में तैनात दरोगा धारा सिंह, देहात थाने की भीमनगर चौकी प्रभारी नवीन कुमार, सायलो द्वितीय के चौकी प्रभारी कुंवर सिंह को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि विवेचना में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पीड़ित को समय पर न्याय दिलाना ही विभाग की प्राथमिकता है। ऐसे में जो भी अधिकारी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed