फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

हाईवे पर कैंटर की आमने सामने की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत, तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
हाईवे पर कैंटर की आमने सामने की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। एनएच 09 के निर्माणाधीन बाईपास पर बृहस्पतिवार को दो कैंटरों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गलत दिशा में आ रहे कैंटर में भरे पांच पशु भी मर गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई है।
जनपद मैनपुरी के थाना पुरावली क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी अखिलेश (32) अपने भाई वीरेश के साथ बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली से कैंटर में दूध लेकर मुरादाबाद जा रहा था। सिंभावली क्षेत्र में एनएच 09 के निर्माणाधीन बाईपास पर हरौड़ा मोड के पास सामने से गलत दिशा से आ रहे पशुओं से भरे तेज रफ्तार कैंटर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की भिड़ंत में अखिलेश और दूसरे कैंटर के चालक यूनुस (50) निवासी करीमपुरा हापुड़ की मौके पर ही मौत हो गई। यूनुस गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी में बृहस्पतिवार को लगने वाले पशु बाजार से व्यापारियों के पशु लेकर हापुड़ जा रहा था। हादसे में वीरेश और पशु व्यापारी अहसान निवासी हापुड़ चुंगी और वसीम निवासी गांव असौड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। कैंटर में ठूंसकर भरे गए पशुओं में से पांच मर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों से शवों और घायलों को बाहर निकाला। गंभीर घायलों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

अखिलेश की एक माह पूर्व हुई थी शादी
अखिलेश की एक माह पहले की शादी हुई थी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद लग गया जाम
दोनों वाहनों की भिड़त के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पशुओं के अवशेष भी सड़क पर बिखर गए। पुलिस ने पशुओं के अवशेष और क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

ट्रायल के लिए खोला गया था हाईवे
हादसे के बाद एनएचएआई के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है। एनएचएआई के पीडी राकेश सूद ने बताया कि बाईपास का अधिकतर निर्माण पूरा हो गया है। ट्रायल के लिए खोला गया था। जहां निर्माण अभी अधूरा है और दुर्घटना की संभावना है, वहां ट्रैैफिक के सही तरीके से संचालन के लिए पुलिस को पत्र लिखा जाएगा। अगले माह तक बाईपास का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed